दफीना के बंटवारे में झगड़े मजदूर तो खुल गई पोल,चांदी,सोने के सिक्के जब्त

Ravi Awasthi | May 14, 2025, 14:46 IST
Share
ground coins
ground coins

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में गड्डा खोदते समय तीन श्रमिकों को जमीन में गड़ा हुआ दफीना मिला। श्रमिकों ने इसका बंटवारा भी कर लिया,लेकिन बाद में झगड़े तो इनकी पोल खुल गई।

शहडोल।

निर्माणाधीन मकान के लिए गड्डा खोदते समय तीन श्रमिकों को जमीन में गड़ा हुआ दफीना मिला। श्रमिकों ने छिपते-छिपाते इसका बंटवारा भी कर लिया,लेकिन 'आधी छोड़ पूरी को धावे..' के फेर में मजदूर झगड़ पड़े और इनकी पोल खुल गई। पुलिस ने दफीना में मिले चांदी के 51 और सोने के दो सिक्के मजदूरों से जब्त किए।

वाकया दो दिन पुराना है। इसका खुलासा बुधवार को हुआ। दरअसल, जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खाम्हा निवासी पूरन गांव में अपने खाली भूखंड में मकान बनवा रहे हैं। पूरन सरकारी शिक्षक हैं। व्यस्तता के चलते उन्होंने मकान निर्माण का ठेका गांव के ही एक युवक को दिया।

ठेकेदार के तीन मजदूर सोमवार को प्लाट पर नींव खोद रहे थे। इसी दौरान उन्हें जमीन में गड़ा हुआ मिट्टी का एक घड़ा मिला। मजदूरों की नजर इस पर पड़ी तो गुपचुप तरीके से उन्होंने इसे निकालकर छिपा दिया। शाम को तीनों मजदूरों ने घड़े को खोलकर इसमें भरे चांदी व सोने के सिक्के निकाले और बंटवारा कर लिया।

यह भी पढ़ें.. खुदाई में 8 मजदूरों को मिला करोड़ों का खजाना, सोने के सिक्के और गहने मिले; बंटवारे ने पहुंचाया जेल

सिक्के दो,हिस्सेदार तीन ने बिगाड़ा खेल

सूत्रों के अनुसार, मजदूरों ने तत्काल ​तो सिक्के बांट लिए,लेकिन बाद में कम,ज्यादा सिक्के मिलने को लेकर इनमें विवाद हो गया। दरअसल,घड़े में चांदी के 51 और सोने के दो सिक्के ​मिले। चांदी के सिक्के तो तीनों ने बराबर बांट लिए,लेकिन सोने के सिक्के के बंटवारे को लेकर इनके बीच झगड़ा शुरू हुआ।

दरअसल,सिक्के दो और हिस्सेदार तीन! बस,बात यहीं से बिगड़ी तो इसकी भनक भूमि मालिक पूरन को लग गई।

यह भी पढ़ें..मजदूर दिवस : एमपी में बढ़ रही मजदूरों की संख्या, 1.87 करोड़ का आंकड़ा पार

मामला थाने पहुंचा,बरामद हुए सिक्के

बताया जाता है कि पूरन ने पहले अपने स्तर पर दो दिन तक मजदूरों से पूछताछ की ताकि बात घर की घर में रहे,लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद पूरन ने गोहपारू थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दफीना मिलने की बात सुन पुलिस की आंखों की चमक भी बढ़ गई। पुलिस कर्मियों ने तत्काल मजदूरों बुद्ध सेन सिंह,रवि सिंह एवं रामनाथ अगरिया को तलब किया।

यह भी पढ़ें.. खेत उगलने लगा सोने के सिक्के ! दूर-दूर से खुदाई करने पहुंच रहे लोग

बताए 80 सिक्के,बरामद हुए 51

पुलिस ने मजदूरों की सुरागदेही पर इनके घर से चांदी के 51 व सोने के दो सिक्के बरामद किए। हालांकि मजदूरों ने पूछताछ के दौरान पूरन को घड़े में चांदी के करीब 80 सिक्के होने की बात कही थी।

इनमें चांदी के एक सिक्के का वजन करीब 11 ग्राम व सोने का दस ग्राम है। पुलिस ने तीनों मजदूरों के खिलाफ प्रकरा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें.. अलीराजपुर में थाने में की अवैध शराब पर कार्रवाई की एंट्री, घर में घुसकर 240 सोने के सिक्के ले गए पुलिसवाले, मामला दर्ज

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि