f6b82372-313
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गवाह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थ के दोस्तों पर आरोप
Aman Vaishnav | Published:
twisha sharma death case witness attacked
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा अपडेट आया है। केस के मुख्य गवाह नीरज दुबे को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है।
- आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने गवाह पर हमला किया है।
- हमलावरों ने नीरज पर कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बनाया और गाली-गलौज की।
- मारपीट की यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- पीड़ित ने कटारा हिल्स थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गवाह को मिली जान से मारने की धमकी
पीड़ित नीरज दुबे का दावा है कि वह इस पूरे मामले में एक गवाह हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है ताकि वह कोर्ट में सच न बोल सकें।
बीच सड़क पर हुई गुंडागर्दी
नीरज दुबे का आरोप है कि 30 मई को चार से पांच लोग अचानक उनके पार्लर के पास आए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन लोगों ने नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमलावर नीरज को पीटते हुए लगातार कह रहे थे तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है? उन्होंने नीरज पर गवाही न देने का दबाव बनाया और गाली-गलौज भी की।
4260d3b9-193
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
twisha sharma case cbi investigation
ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की लापरवाही, सबूतों की अनदेखी, सास ने बिना सिम के दिया फोन
एक नजर में समझें पूरी प्रोफाइल
| मुख्य बिंदु | मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी |
| हाईप्रोफाइल केस | ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला। |
| मुख्य आरोपी (Accused) | ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (पूर्व जिला जज)। |
| पीड़ित/गवाह | नीरज दुबे (कटारा हिल्स में सांची पार्लर के संचालक)। |
| घटना की तारीख | 30 मई |
| पुलिस स्टेशन | कटारा हिल्स थाना, भोपाल। |
थाने पहुंचा पीड़ित
शिकायत मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस ने पीड़ित नीरज को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
twisha sharma case cbi tunnel view investigation
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI खोलेगी मौत का राज, इन पांच सवालों का ढूंढ रही जवाब
क्या है ट्विशा शर्मा का पूरा मामला?
नीरज दुबे का कहना है कि वह इस केस के एक बेहद अहम गवाह हैं। इसी वजह से आरोपियों के दोस्त उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि केस को कमजोर किया जा सके।
mp dowry death cases twisha case jabalpur ncrb report
मध्यप्रदेश न्यूज: लव मैरिज हो या अरेंज, हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
ट्विशा शर्मा मर्डर केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel