इंदौर लोकसभा चुनाव विवादों में, दो निर्दलीय ने नामांकन रद्द होने पर लगाई हाईकोर्ट में याचिका

Jitendra Shrivastava | May 02, 2024, 22:10 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के इंदौर से लोकसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह झाला हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि हमें बताया जाए कि किसने नाम वापस लिया और जब नाम वापस गलत हुआ है तो हमें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए...

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा चुनाव लगातार विवादों में आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापसी के साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप ठक्कर और धर्मेंद्र सिंह झाला (भूतपूर्व वायुसैनिक) के नामांकन रद्द हो गए थे। लेकिन ठक्कर और झाला ने इसे फर्जी नाम वापसी बताते हुए खुद को चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर दी है।

एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई

याचिकाकर्ता ठक्कर के अधिवक्ता मयूर सोलंकी ने कहा कि हमारा प्रत्याशी 29 अप्रैल की शाम को चुनाव चिन्ह लेने के लिए गया था लेकिन वहां चुनाव अधिकारी ने बताया कि आपका नाम वापस हो गया है। पता चला कि प्रस्तावक संतोष तिवारी द्वारा नाम वापसी का आवेदन देकर यह किया गया है, जबकि हमारी किसी तरह की सहमति ही नहीं थी। जब फर्जी हस्ताक्षर है तो नाम वापस होना ही नहीं चाहिए। सोलंकी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने मांग की है कि उन्हें वैध उम्मीदवारों में शामिल करते हुए चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाए और चुनाव लड़ने दिया जाए। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होना है।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकसभा चुनाव : विजयवर्गीय की खास रणनीति, अब 25 लाख रुपए के डेवलपमेंट का क्यों दिया ऑफर

एक याचिका में चुनाव रद्द करने की मांग

उधर एक याचिका धर्मेंद्र सिंह झाला ने लगाई है। उनका भी नामांकन वापस हुआ था। अधिवक्ता किशोर शुक्ला ने बताया कि हमें नहीं पता कि किस प्रस्तावक ने नाम वापसी का आवेदन दे दिया, जबकि हमने किसी फार्म पर हस्ताक्षर ही नहीं किए। हम केवल यह जानना चाहते हैं कि वह कौन प्रस्तावक था जिसने नाम वापसी का आवेदन दिया, इसके लिए हमें वीडियोग्राफी दिखाई जाए। इससे मना कर दिया गया है, धोखाधड़ी के लिए पुलिस में शिकायत की तो वह भी वीडियो मांग रहे हैं। वह चुनाव अधिकारी ही दे सकता है। झाला ने कहा कि हमारी मांग है कि हमें बताया जाए कि किसने नाम वापस लिया और जब नाम वापस गलत हुआ है तो हमें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए और नहीं तो गलत प्रक्रिया के कारण चुनाव रद्द किया जाए।

मोती सिंह की भी लगी है याचिका

उधर कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माने जाने की अपील के साथ मोती सिंह ने भी हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ डबल बैंच में अपील कर दी है। जिसमें माना जा रहा है कि शुक्रवार को ही सुनवाई होगी। ऐसे में शुक्रवार इंदौर के चुनाव के लिहाज से भी अहम होने जा रहा है, जिसमें तीन बड़ी याचिकाओं पर हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें होंगी।

Tags:
  • इंदौर लोकसभा चुनाव
  • दो निर्दलीय
  • नामांकन रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज