दो लेडी कांस्टेबल लापता : युद्ध कौशल और बॉर्डर क्रॉस करने में माहिर, नेपाल-बांग्लादेश भागने की योजना
Arvind Sharma | Updated:
thesootr
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के टेकनपुर से बीएसएफ की दो कांस्टेबल के लापता होने के बाद एसपी ने टीम गठित कर दी है। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। बीएसएफ ग्वालियर और पश्चिम बंगाल, एसआईटी और इंटेलिजेंस की टीमें तलाश में है...
दो लेडी कांस्टेबल लापता : ग्वालियर की बीएसएफ अकादमी से लापता हुईं दो महिला कांस्टेबल कई तरह की योग्यता रखती हैं। इनका सबसे मजबूत पक्ष ये है कि दोनों ही युद्ध कौशल और बॉर्डर सुरक्षा और क्रॉस करने में माहिर हैं। पुलिस की सबसे बड़ी चिंता यही है कि लापता हुईं दोनों कांस्टेबल पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश और नेपाल की सीमाओं में प्रवेश कर गईं तो उन्हें खोजना मुश्किल हो जाएगा।
बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के हॉस्टल से एक महीने पहले गायब होने वाली दो लेडी कांस्टेबल की तलाश में ग्वालियर से एसआईटी की टीम शनिवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। दोनों की तलाश को लेकर इंटेलिजेंस भी अर्लट मोड पर है। दरअसल दोनों लेडी कांस्टेबल शहाना खातून और आकांक्षा निखर बीएसएफ की सहायक प्रशिक्षण सेंटर में पदस्थ थी। दोनों ही युद्ध कौशल और बॉर्डर पर किस तरह से सुरक्षा करनी है, निकलना है उसमें भी माहिर थी। लापता लेडी कांस्टेबल शाहाना खातून पर किडनैपिंग का केस बिलौआ थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबल की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में मिली थी।
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों लेडी कॉस्टेबलों के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों बीएसएफ अकादमी के हॉस्टल में एक ही रूम में रहते थे। पहले भी दोनों एक साथ 15 दिन की छुट्टी लेकर गई थी। लेडी कॉस्टेबल शहाना खातून और आकांक्षा के घर जबलपुर भी गई थी। वहां पर दोनों चार दिन एक साथ रहे। वहीं आकांक्षा निखर की मां उर्मिला निखर ने बताया कि उसकी बेटी पर शाहना ने काला जादू किया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर से दोनों एक साथ निकली थी। वहां आकांक्षा सहेली आरक्षक शाहना खातून के घर मुर्शिदाबाद में रुकी। इसके बाद बेटी से संपर्क कम होने लगा। उनकी आखिरी बार बेटी से पांच जून को हुई थी। इसके बाद वह अनमने मन से बात करने लगी।
ग्वालियर जिले के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में दो महिला कांस्टेबल आकांक्षा निखार और शाहना खातून छह जून को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। बीएसएफ अकादमी की तरफ से बिलौआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आकांक्षा निखर जबलपुर की रहने वाली है, जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। एसआईटी की जांच के आधार पर पुलिस थाने में शहाना पर आकांक्षा के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है। शहाना की बहन सहित अन्य परिजनों को आरोपी बनाया गया है। जबलपुर की रहने वाली लापता कांस्टेबल आकांक्षा निखर की मां उर्मिला निखर ने ग्वालियर एसपी को जनसुनवाई में आवेदन दिया था। उसके बाद एसपी ने एसआईटी की टीम गठित कर दी। डीएसपी चंद्रभान सिंह ने कहा कि आकांक्षा की खोज में शनिवार की सुबह टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रवाना हो गई है। वहीं दूसरी और मुर्शिदाबाद पुलिस के सहयोग से लेडी कॉस्टेबल आकांशा की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गायब होने से पहले दोनों कांस्टेबल ने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्हें डेटा डिलीट करने की नौबत क्यों आई। बीएसएफ के अधिकारियों ने मोबाइल पुलिस को सौंप दिए है। पुलिस ने मोबाइल फोरेसिंक टीम के पास भेजा है। डेटा भी री-कवर किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों प्लानिंग के साथ बीएसएफ के कैंप से निकली। लेडी कांस्टेबल आकांक्षा ने पश्चिम बंगाल पहुंचने तक रास्ते में अनजान लोगों से फोन मांगकर घरवालों से बात की।
पश्चिम बंगाल और ग्वालियर की बीएसएफ की टीमें शाहना के घर और आसपास के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। मामला बंगाल से जुड़ा होने की वजह से इंटेलिजेंस भी अर्लट मोड पर है। शहाना खातून बीकन हॉस्पीटल के बाहर सीसीटीवी में भी नजर आई है। वहीं दूसरी ओर शहाना खातून ने मां और बड़ी बहन बीकन अस्पताल पहुंची थी। जहां पर वह लेडी कांस्टेबल से बात कर रही है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों दिख रहे है। पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज खंगाले है उसमें दोनों लेडी कांस्टेबल मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर रेलवे स्टेशन में भी दिख रहे हैं।
मां बोली: शाहना के घर पहुंची, बेटी से नहीं मिलने दिया
उर्मिला निखर ने बताया कि वह अपनी बेटी की खोज में शहाना खातून के पश्चिम बंगाल में स्थित घर पर गई थी, लेकिन बेटी से मिलने नहीं दिया गया। वहां पर उनके साथ में मुर्शिदाबाद और बहरामपुर की पुलिस थी, लेकिन भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के साथ वह बेरंग ही लौट आई। उन्होंने अपनी बेटी की जान को खतरा भी बताया है। साथ ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
दोनों की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर मिली
मां ने कहा, बेटी पर किया काला जादू
एसपी ने एसआईटी टीम की गठित
पुलिस ने मोबाइल फोरेसिंक टीम के पास भेजा
शहाना के घर पर रखी जा रही है नजर
मां बोली: शाहना के घर पहुंची, बेटी से नहीं मिलने दिया
उर्मिला निखर ने बताया कि वह अपनी बेटी की खोज में शहाना खातून के पश्चिम बंगाल में स्थित घर पर गई थी, लेकिन बेटी से मिलने नहीं दिया गया। वहां पर उनके साथ में मुर्शिदाबाद और बहरामपुर की पुलिस थी, लेकिन भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के साथ वह बेरंग ही लौट आई। उन्होंने अपनी बेटी की जान को खतरा भी बताया है। साथ ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
By Sanjay Gupta
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
By Umeshwari Baghel
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
By Sanjay Gupta
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
By Ramanand Tiwari
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
By Sandeep Kumar
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
By Umeshwari Baghel