भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी, सिहंस्थ को लेकर बड़ा कदम
Jitendra Shrivastava | Aug 01, 2025, 23:18 IST
Photograph: (THESOOTR)
भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। इससे मालवा क्षेत्र की कला, संस्कृति और जनहितैषी सूचनाओं के प्रसारण को बढ़ावा मिलेगा।
भारत सरकार ने मध्यप्रदेश केउज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की मंजूरी दी है। यह स्वीकृति पत्र केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस निर्णय के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम मालवा क्षेत्र की कला और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आज के सूचना युग में आकाशवाणी जैसे जन माध्यम का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने यह भी बताया कि मालवा अंचल में इंदौर के बाद उज्जैन को आकाशवाणी केंद्र की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।
यह स्टूडियो न केवल संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में सहायक होगा, बल्कि इसके जरिए सरकार की योजनाओं और निर्णयों को दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जा सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मौसम पूर्वानुमान (2 अगस्त) : पश्चिम और पूर्वी भारत में हल्की, MP में भारी बारिश का अनुमान
उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप के इस फैसले को सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो की स्थापना से सरकारी योजनाओं और फैसलों को न केवल उज्जैन और मालवा क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य और देश में एक मजबूत तरीके से प्रसारित किया जाएगा। साथ ही यह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से मददगार साबित होगा।
प्रसार भारती ने आकाशवाणी को अब स्मार्टफोन, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर पर भी सुनने योग्य बनाया है। इससे प्रसारण सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस तकनीकी उन्नति के साथ, आकाशवाणी की लोकप्रियता बढ़ेगी और यह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम जनता तक सूचना पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री ने वनभूमि पर कब्जे से किया इंकार तो बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने सदन में लहरा दी तस्वीर
गृहमंत्री की चेतावनी... शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिलेगा
उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना से मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस फैसले से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह स्टूडियो न केवल राज्य के संस्कृति क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा, बल्कि यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को भी बढ़ावा देगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो का महत्व
यह स्टूडियो न केवल संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में सहायक होगा, बल्कि इसके जरिए सरकार की योजनाओं और निर्णयों को दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जा सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मौसम पूर्वानुमान (2 अगस्त) : पश्चिम और पूर्वी भारत में हल्की, MP में भारी बारिश का अनुमान
सिंहस्थ 2028 को लेकर आकाशवाणी की भूमिका
डिजिटल और स्मार्ट प्रसारण सेवाएं
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री ने वनभूमि पर कब्जे से किया इंकार तो बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने सदन में लहरा दी तस्वीर
गृहमंत्री की चेतावनी... शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिलेगा
मालवा क्षेत्र के कलाकारों के लिए अवसर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam