b76346e8-993
अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे BJP विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, ये है पूरा मामला
Aman Vaishnav | Published:
ujjain bjp mla anil jain protest against road widening piplinaka
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अब अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। नगर निगम के नोटिस के बाद सैकड़ों परिवारों के मकान टूटने की कगार पर हैं।
उज्जैन के पिपलीनाका इलाके की सड़क चौड़ी करने के फैसले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अब अपनी ही सरकार से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार, 5 मार्च को इलाके के लोगों ने उनके ऑफिस का घेराव किया था।
विधायक अनिल जैन ने अब साफ कहा है कि वह उन लोगों का साथ देंगे, जो सड़क को 24 मीटर से ज्यादा चौड़ा करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि वह इस विरोध में लोगों के साथ खड़े रहेंगे और इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
![b76346e8-993]()
पिपलीनाका और गढ़कालिका से भैरूगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण होना है। इस बात को लेकर मंगलवार 3 मार्च को नगर निगम ने प्रभावितों को नोटिस भेजे थे। नोटिस में कहा गया है कि भवन मालिकों को प्रभावित हिस्से को 7 दिन में खाली करना होगा। इसके बाद कई घरों का हिस्सा 10 फीट से लेकर 20 फीट तक कम हो जाएगा। इससे कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर गए हैं। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग विधायक अनिल जैन के आगर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे थे। यहां करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद जब विधायक जैन पहुंचे, तो आक्रोशित भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर विरोध जताया था।
![32e4c84f-7db]()
विधायक ने कहा जो लोग प्रदर्शन करने आए थे मैं उनके दर्द और परेशानियों को समझता हूं। मैंने अपने क्षेत्रवासियों से वादा किया है कि 24 मीटर की ही रोड बनेगी। ऐसा नहीं होता तो मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। हम एक जन आंदोलन करेंगे और मैं उसका नेतृत्व करूंगा।
विधायक बोले कि मैंने कलेक्टर से कहा है कि वे मुख्यमंत्री से बात करें। हमने प्रदेश अध्यक्ष से भी कहा है कि मैं जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर पा रहा हूं।
कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। शहर में छोटी-छोटी बातें भी बढ़ा दी जाती हैं, जो ठीक नहीं है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि अधिकारी मुख्यमंत्री को जानकारी दे देते हैं।
![79fc6dcc-230]()
विधायक कालूहेड़ा अपनी ही पार्टी और प्रशासन के फैसले से नाखुश नजर आए हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं, इसलिए वह उनके साथ खड़े हैं।
जैन ने कहा कि आज विधायक बनने के बाद पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि पिपलीनाका क्षेत्र के लोग बहुत मुश्किलों में हैं। उनके घरों के पूरे हिस्से टूट रहे हैं।
![718418c5-adc]()
यह नई बात नहीं है कि कालूहेड़ा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई है। पहले भी वे सरकार के खिलाफ अपनी बात रख चुके हैं। लैंड पूलिंग एक्ट के खिलाफ भी विधायक ने सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने सीएम मोहन यादव को पत्र भेजकर कहा था कि, एक्ट वापस नहीं लिया गया तो वे किसानों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।
वहीं, 17 नवंबर को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान संघ के साथ बैठक हुई थी। इसमें यह तय हुआ था कि लैंड पूलिंग एक्ट को वापस लिया जाएगा।
इसके बाद किसान संघ ने उज्जैन में रैली निकाली थी। इस रैली में वे भी शामिल हुए थे। बाद में प्रशासन, प्रेस और किसान संघ से यह जानकारी मिली कि लैंड पूलिंग एक्ट वैसा का वैसा बना हुआ है। इसी कारण किसान संघ ने एक्ट के विरोध में आंदोलन करने का फैसला किया है। विधायक ने कहा कि वे किसानों के हक और सम्मान में इस आंदोलन में शामिल रहेंगे।
![15a147e5-c13]()
निगम के जोन-1 ऑफिस की टीम ने पिपलीनाका से गढ़कालिका मंदिर तक के घर और दुकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं। इसके अलावा, ओखलेश्वर श्मशान और भैरवगढ़ जेल चौराहा तक के मालिकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। पहले सड़क को 150 फीट चौड़ा करने का प्लान था। बाद में इसे घटाकर 100 फीट कर दिया गया है।
वहीं इलाके के लोग सड़क की चौड़ाई 80 फीट रखने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कई मकान टूटने से बच सकते हैं। प्रशासन भी जल्द ही मौके पर काम शुरू करने की तैयारी में है। बता दें कि शहर में उज्जैन सिंहस्थ 2028 हो लेकर काम चल रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: बीजेपी दफ्तर में घुसीं महिलाएं, विधायक को घेरा, फूट-फूट कर रोईं, ये है मामला
उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत
भोपाल के अयोध्या बायपास चौड़ीकरण पर संकट, अबतक नहीं मिली पेड़ कटाई की अनुमति
उज्जैन में लैंड पूलिंग पर सियासी भूचाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हुए बीजेपी विधायक अनिल जैन
विधायक अनिल जैन ने अब साफ कहा है कि वह उन लोगों का साथ देंगे, जो सड़क को 24 मीटर से ज्यादा चौड़ा करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि वह इस विरोध में लोगों के साथ खड़े रहेंगे और इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर गए हैं। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग विधायक अनिल जैन के आगर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे थे। यहां करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद जब विधायक जैन पहुंचे, तो आक्रोशित भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर विरोध जताया था।
32e4c84f-7db
विधायक बोले- हम एक जन आंदोलन करेंगे
विधायक बोले कि मैंने कलेक्टर से कहा है कि वे मुख्यमंत्री से बात करें। हमने प्रदेश अध्यक्ष से भी कहा है कि मैं जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर पा रहा हूं।
कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। शहर में छोटी-छोटी बातें भी बढ़ा दी जाती हैं, जो ठीक नहीं है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि अधिकारी मुख्यमंत्री को जानकारी दे देते हैं।
79fc6dcc-230
विधायक बोले- लोग मुश्किल में हैं
जैन ने कहा कि आज विधायक बनने के बाद पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि पिपलीनाका क्षेत्र के लोग बहुत मुश्किलों में हैं। उनके घरों के पूरे हिस्से टूट रहे हैं।
718418c5-adc
पहले भी हो चुके सरकार के खिलाफ
वहीं, 17 नवंबर को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान संघ के साथ बैठक हुई थी। इसमें यह तय हुआ था कि लैंड पूलिंग एक्ट को वापस लिया जाएगा।
इसके बाद किसान संघ ने उज्जैन में रैली निकाली थी। इस रैली में वे भी शामिल हुए थे। बाद में प्रशासन, प्रेस और किसान संघ से यह जानकारी मिली कि लैंड पूलिंग एक्ट वैसा का वैसा बना हुआ है। इसी कारण किसान संघ ने एक्ट के विरोध में आंदोलन करने का फैसला किया है। विधायक ने कहा कि वे किसानों के हक और सम्मान में इस आंदोलन में शामिल रहेंगे।
15a147e5-c13
ये है सड़क चौड़ीकरण का मामला
वहीं इलाके के लोग सड़क की चौड़ाई 80 फीट रखने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कई मकान टूटने से बच सकते हैं। प्रशासन भी जल्द ही मौके पर काम शुरू करने की तैयारी में है। बता दें कि शहर में उज्जैन सिंहस्थ 2028 हो लेकर काम चल रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: बीजेपी दफ्तर में घुसीं महिलाएं, विधायक को घेरा, फूट-फूट कर रोईं, ये है मामला
उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत
भोपाल के अयोध्या बायपास चौड़ीकरण पर संकट, अबतक नहीं मिली पेड़ कटाई की अनुमति
उज्जैन में लैंड पूलिंग पर सियासी भूचाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हुए बीजेपी विधायक अनिल जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari