किराए पर लेकर गिरवी रखी 21 कारें, ठगों की लग्जरी लाइफ देख पुलिस के उड़े होश

Rohit Sahu | Mar 07, 2025, 15:47 IST
Share
car fraud
car fraud

उज्जैन में दो युवकों ने कार किराए पर लेकर ठगी की। सरकारी विभाग में अटैचमेंट के नाम पर कार मालिकों को झांसा दिया। शुरुआती भुगतान कर भरोसा जीतने के बाद गाड़ियां गिरवी रख दीं।

उज्जैन में कार किराए पर देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपी सरकारी विभाग में वाहन अटैच करने का झांसा देकर लोगों से कार किराए पर लेते थे। शुरुआत में कुछ महीनों तक किराया देकर भरोसा जीतते थे। इसके बाद कारों को गिरवी रखकर उस पैसे से लग्जरी लाइफ जीते थे। ठगों ने इस काम के लिए कई दलालों को काम पर लगा रखा था।

सरकारी विभाग में कार अटैच करने का दिया लालच

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार, नानाखेड़ा थाना पुलिस को इस मामले में शिकायत मिली थी। शिवम पवार नामक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी कार सरकारी विभाग में अटैच कराने के लिए जगदीश परमार से अनुबंध किया था। शुरू में तय समय पर भुगतान हुआ, लेकिन बाद में किराया देने से इनकार कर दिया गया।

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

जब पीड़ित ने अपनी कार वापस मांगी, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद कार मालिक ने पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कई अन्य लोग भी इसी ठगी के शिकार हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और उसे पकड़ लिया।

गिरवी रखने के लिए रखे थे दलाल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कारों को गिरवी रखने के लिए दलालों की मदद ली थी। आरोपी 10 लाख की कार को मात्र 2 लाख में गिरवी रखकर ऐश करता था। पुलिस को इस मामले में एक और आरोपी लाड सिंह की तलाश है, जो मुख्य आरोपी का सहयोगी बताया जा रहा है।

21 कारें बरामद

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के पास से 21 कारें बरामद की गई हैं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की भी पहचान कर रही है, जो इस गिरोह के शिकार हुए। इस मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Ujjain News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • scam
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Fraud case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा