सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
Manish Kumar | Feb 17, 2025, 23:06 IST
ujjain-fake-protocol-officer
उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में एक युवक सीएम प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मंच तक पहुंच गया। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी बरामद किया।
UJJAIN. मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक युवक सीएम प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मंच के पास तक पहुंच गया, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मुख्यमंत्री कार्यालय का फर्जी आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। पुलिस अब जांच कर रही है कि युवक का असली मकसद क्या था और क्या वह किसी साजिश का हिस्सा था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में महाकाल मंदिर के सम्राट अशोक सेतु लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक सीएम प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मंच तक पहुंच गया। कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी नितेश भार्गव की नजर युवक पर पड़ी, जो पुलिस अधिकारियों के बीच आराम से घूम रहा था। संदेह होने पर जब युवक से पूछताछ की गई, तो उसने खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताया, लेकिन गहराई से जांच करने पर उसकी पहचान फर्जी निकली।
यह खबर भी पढ़ें... सीएम ने प्रमोटी IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को दी बड़ी जिम्मेदारी, सीधी भर्ती के दो सेक्रेटरी पिछड़े
युवक के पास से 'मध्यप्रदेश शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय' का आईडी कार्ड मिला, जिस पर उसका नाम 'सिद्धार्थ जैन' और पद 'प्रोटोकॉल ऑफिसर' लिखा था। साथ ही एक सरकारी स्टिकर लगा हुआ वॉकी-टॉकी भी मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
अब तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवक इस कार्यक्रम में क्यों घुसा और उसके पास फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी कहां से आए। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह किसी साजिश का हिस्सा था या युवक ने यह हरकत किसी व्यक्तिगत कारण से की थी। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और किसी संभावित नेटवर्क से जुड़े होने की जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें... CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
इन्वेस्टर्स समिट से पहले फिर कर्ज लेने की तैयारी मोहन सरकार, कमलनाथ ने घेरा
ग्वालियर के नगर द्वार का नाम गुरु हरगोबिंद सिंह के नाम पर रखा जाएगा, CM मोहन ने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में महाकाल मंदिर के सम्राट अशोक सेतु लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक सीएम प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मंच तक पहुंच गया। कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी नितेश भार्गव की नजर युवक पर पड़ी, जो पुलिस अधिकारियों के बीच आराम से घूम रहा था। संदेह होने पर जब युवक से पूछताछ की गई, तो उसने खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताया, लेकिन गहराई से जांच करने पर उसकी पहचान फर्जी निकली।
यह खबर भी पढ़ें... सीएम ने प्रमोटी IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को दी बड़ी जिम्मेदारी, सीधी भर्ती के दो सेक्रेटरी पिछड़े
वॉकी-टॉकी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद
पुलिस कर रही साजिश के एंगल से जांच
यह खबर भी पढ़ें... CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
इन्वेस्टर्स समिट से पहले फिर कर्ज लेने की तैयारी मोहन सरकार, कमलनाथ ने घेरा
ग्वालियर के नगर द्वार का नाम गुरु हरगोबिंद सिंह के नाम पर रखा जाएगा, CM मोहन ने की घोषणा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari