बंद हुई महाकाल भस्म आरती की बुकिंग, मंदिर जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये जरूरी लेटेस्ट जानकारी

Kaushiki | Dec 03, 2025, 14:53 IST
Share
ujjain-mahakal-bhasm-aarti
ujjain-mahakal-bhasm-aarti

उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग बंद रहेगी। नए साल पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है...

उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में नए साल के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इतनी बड़ी चुनौती को देखते हुए, मंदिर प्रबंधन ने कुछ नए इंतजाम किए हैं।

भक्तों की सुरक्षा और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए, भस्म आरती की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। तो क्या इसका मतलब ये है कि भक्त बिना दर्शन किए लौटेंगे? आइए जानते हैं इस बारे में जरूरी डिटेल्स...

ये खबर भी पढ़ें...

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, एकमात्र स्थान जहां पूजे जाते हैं शिव के दो स्वरूप, जानें इसके पीछे की अनोखी कहानी

Online booking of Baba Mahakal Bhasma Aarti Closed
Online booking of Baba Mahakal Bhasma Aarti Closed

भस्म आरती की बुकिंग हुई अस्थायी रूप से बंद

मंदिर व्यवस्था कमेटी ने भक्तों की सुरक्षा और दर्शन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कमेटी ने भस्म आरती की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी और ऑफलाइन अनुमति व्यवस्था भी स्थगित कर दी गई है। इसके बावजूद भक्तों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। कार्तिकेय मंडपम से निशुल्क चलायमान दर्शन की व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि सभी भक्त बिना किसी परेशानी के आराम से महाकाल के दर्शन कर सकें।
ये खबर भी पढ़ें...

क्यों शक्तिशाली है उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग का दक्षिणमुखी स्वरूप, जानें इसका दिव्य रहस्य

नए साल में भक्तों को चलायमान होंगे महाकाल भस्म आरती के दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग  ब्लॉक - In new year devotees will be able to see Bhasma Aarti on move  online booking is
नए साल में भक्तों को चलायमान होंगे महाकाल भस्म आरती के दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक - In new year devotees will be able to see Bhasma Aarti on move online booking is

भक्तों के लिए दर्शन की नई व्यवस्था

बाबा महाकाल की भस्म आरती (bhasmarti darshan) की अनुमति बंद होने के बावजूद, मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। अब देशभर से आने वाले भक्त भगवान महाकाल (बाबा महाकालभस्म आरती) की भस्म आरती के चलित या चलायमान दर्शन कर सकेंगे।

सभी दर्शनार्थियों के लिए कार्तिकेय मंडपम से यह सुविधा पहले की तरह निःशुल्क और चलायमान रहेगी। जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 250 रुपए वाली शीघ्र दर्शन सुविधा को अस्थायी रूप से रोकने पर भी विचार किया जा रहा है।

महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक ने बताया कि यह फैसला हर साल नए साल पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। पिछले साल भी भीड़ के कारण बाबा महाकाल के दर्शन की व्यवस्था को बंद किया गया था।

इसके अलावा, वीआईपी व्यवस्था और भीड़ को संभालना भी मुश्किल होगा। मंदिर प्रशासन (बाबा महाकाल के लिए दर्शन व्यवस्था)ने नए दर्शन प्रबंधन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है ताकि सभी भक्त आराम से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें।

hasmarti darshan

ये खबर भी पढ़ें...

कैसे हुई काल के काल बाबा महाकाल की उत्पत्ति? पढ़ें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की अद्भुत कहानी

इस एक ही धाम में हो जाते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, भगवान राम ने स्थापित किया था यह चमत्कारी मंदिर

Tags:
  • भस्म आरती
  • Baba Mahakal
  • बाबा महाकाल
  • बाबा महाकालभस्म आरती
  • bhasmarti darshan
  • भस्म आरती की बुकिंग
  • बाबा महाकाल के लिए दर्शन व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा