3 अगस्त से उज्जैन में गूंजेगा हर-हर महादेव, सजेगी बाबा महाकाल की सवारी
Kaushiki | Jul 12, 2026, 17:56 IST
ujjain-mahakal-sawari-2026
उज्जैन में श्रावण भादौ मास में महाकाल की छह सवारियां निकलेंगी। पहली सवारी 3 अगस्त और शाही सवारी 7 सितंबर को होगी। कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
Mahakal Sawari 2026: सावन का महीना आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगने वाली है। ये महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसी महीने एमपी के उज्जैन में महाकाल की सवारी निकाली जाती है। सावन के महीने में महाकाल अपने प्रजा के हालचाल जानने के लिए नगर भ्रमण को निकलते हैं।
महाकाल की सवारियां श्रावण और भादौ मास में निकलती है। इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। तो इसी क्रम में उज्जैन में महाकाल की सवारियों की तैयारियां चल रही है। इस पूरे आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अहम बैठक ली।
सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी महाकाल की सवारियां श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगी। आइए जानें इस साल कब-कब और कैसी रहेगी उज्जैन महाकाल की सवारियों की व्यवस्था।
![Ujjain Mahakal Sawari: भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी आज, चांदी की पालकी में अपनी प्रजा को देंगे दर्शन - Ujjain Mahakal Sawari first procession of Lord Mahakal will be taken]()
उज्जैन में महाकाल की सवारियां श्रावण भादौ मास में निकलेंगी...
उज्जैन में इस बार भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ 2026 की सवारियां सिर्फ धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का भी प्रतीक होंगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इसे और अधिक भव्य बनाने के लिए एक खास थीम प्लान तैयार किया है।
इस बार के मुख्य आकर्षण:
![bb80b286-5b0f-4639-bfdc-4addbf715bff_1784562967784-662873]()
महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर के सभा मंडप से पूजन के बाद शुरू होगी। ये महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। शिप्रा तट पर पूजन के बाद सवारी वापसी शुरू करेगी।
वापसी में रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, टंकी चौराहा और गोपाल मंदिर होते हुए सवारी मंदिर लौटेगी। शाही सवारी के दिन मार्ग थोड़ा अलग रहेगा। यह टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल और सराफा बाजार से होकर गुजरेगी।
![Baba Will Give Darshan To His Devotees In The Form Of Umamahesh On The Fourth Ride Of Mahakal Tomorrow - Madhya Pradesh News - Ujjain Mahakal Sawari:बाबा महाकाल की चौथी सवारी कल,]()
सावन और भादौ के महीने में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में कुछ बदलाव किए जाएंगे। सावन-भादौ मास में रोज 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट सुबह 3 बजे खुलेंगे।
हर सोमवार को ये समय 2:30 बजे रहेगा। भस्म आरती रोज सुबह 3 से 5 बजे तक होगी। सोमवार को यह आरती सुबह 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर से पुराना समय फिर लागू होगा।
![Madhya Pradesh:उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ेंगे भक्त, चार रूपों में दर्शन देंगे भगवान - Devotees Will Appear In The Ride Of Baba Mahakal In Ujjain, God Will Appear In]()
सावन और भादौ के महीने में आम श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के पास से नंदी द्वार, महालोक और फैसिलिटी सेंटर होते हुए दर्शन करेंगे। शीघ्र दर्शन की सुविधा गेट नंबर एक और पांच से मिलेगी। जूता स्टैंड की सुविधा सात अलग जगहों पर रहेगी। पार्किंग के लिए छह स्थान तय किए गए हैं, जिनमें मेघदूत वन और चारधाम पार्किंग शामिल हैं।
कावड़ यात्रियों को जल अर्पण की सुविधा मंगलवार से शुक्रवार तक मिलेगी। इन यात्रियों को गेट नंबर एक और हरसिद्धि चौराहा से विशेष मार्ग से प्रवेश मिलेगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण कावड़ दल को अनुमति नहीं दी जाएगी।
साथ ही नीलकंठ प्रवेश द्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालु मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर-1 एवं टनल मन्दिर परिसर, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन उपरांत (निर्माल्य द्वार) अथवा नवीन इमरजेंसी एग्जिट डोर से सीधे बाहर के लिए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जल चढ़ाने की व्यवस्था श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप और कार्तिकेय मंडपम में जलपात्र के माध्यम से रहेगी।
![महाकाल सवारी : सावन के अंतिम सोमवार उमड़ी आस्था, राजा का शाही अंदाज देखकर भक्त अभिभूत | Mahakal Ride A Crowd Of Devotees In Ujjain On The Last Monday Of Sawa]()
उज्जैन महाकालेश्वर मेंसावन और भादौ के महीने में पूरे सवारी मार्ग पर सीसीटीवी, पीए सिस्टम और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। सफाई, चिकित्सा और पानी की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी लगाई जाएगी।
बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हर सवारी में ट्राइबल कल्चरल ट्रोपेस की प्रस्तुति होगी। हर सवारी के साथ पांच एलईडी रथ चलेंगे। कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों से श्रद्धालु चलित आरती देख सकेंगे।
स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15 जगहों पर मेडिकल टीम और 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। सावन महोत्सव और सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन भी होंगे।
![Ujjain Mahakal Sawari on Monday in form of chandramouliswara Devotees welcomed see photos ANN | Photos: राजसी अंदाज में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, अगहन मास की सवारी का भी जबरदस्त]()
महाकाल लोक की तर्ज पर सरस्वती लोक: धार भोजशाला परिसर की हो रही ड्रोन से मैपिंग
कब से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, क्या रहेगा रूट, जानें सब कुछ
महाकाल भस्म आरती बुकिंग नियम सख्त: एक नंबर से 3 महीने में एक बार होगी बुकिंग
भगवान शिव को क्यों लेना पड़ा अर्धनारीश्वर अवतार, बेहद अनोखी है यह कथा
महाकाल की सवारियां श्रावण और भादौ मास में निकलती है। इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। तो इसी क्रम में उज्जैन में महाकाल की सवारियों की तैयारियां चल रही है। इस पूरे आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अहम बैठक ली।
सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी महाकाल की सवारियां श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगी। आइए जानें इस साल कब-कब और कैसी रहेगी उज्जैन महाकाल की सवारियों की व्यवस्था।
Ujjain Mahakal Sawari: भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी आज, चांदी की पालकी में अपनी प्रजा को देंगे दर्शन - Ujjain Mahakal Sawari first procession of Lord Mahakal will be taken
कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी
- पहली सवारी सोमवार 3 अगस्त को निकलेगी।
- दूसरी सवारी 10 अगस्त को होगी।
- तीसरी सवारी 17 अगस्त को निकलेगी।
- चौथी सवारी 24 अगस्त को निकाली जाएगी।
- भादौ मास में पांचवीं सवारी 31 अगस्त को होगी।
- छठी और आखिरी शाही सवारी 7 सितंबर को निकलेगी।
सवारियों का नया भव्य स्वरूप
इस बार के मुख्य आकर्षण:
- हर सोमवार नई थीम: श्रद्धालुओं को प्रत्येक सोमवार की सवारी में एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा।
- जनजातीय लोक नृत्य: मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के ट्राइबल डांस ग्रुप्स अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
- सिंहस्थ 2028 की झलक: अंतिम 'राजसी सवारी' में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की भव्य झलक देखने को मिलेगी।
- ड्रोन से पुष्पवर्षा: राजसी सवारी में आकर्षण बढ़ाने के लिए ड्रोन के जरिए आसमान से फूलों की बारिश की जाएगी।
bb80b286-5b0f-4639-bfdc-4addbf715bff_1784562967784-662873
सवारी का मार्ग क्या रहेगा
वापसी में रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, टंकी चौराहा और गोपाल मंदिर होते हुए सवारी मंदिर लौटेगी। शाही सवारी के दिन मार्ग थोड़ा अलग रहेगा। यह टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल और सराफा बाजार से होकर गुजरेगी।
Baba Will Give Darshan To His Devotees In The Form Of Umamahesh On The Fourth Ride Of Mahakal Tomorrow - Madhya Pradesh News - Ujjain Mahakal Sawari:बाबा महाकाल की चौथी सवारी कल,
मंदिर के पट खुलने का समय
हर सोमवार को ये समय 2:30 बजे रहेगा। भस्म आरती रोज सुबह 3 से 5 बजे तक होगी। सोमवार को यह आरती सुबह 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर से पुराना समय फिर लागू होगा।
Madhya Pradesh:उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ेंगे भक्त, चार रूपों में दर्शन देंगे भगवान - Devotees Will Appear In The Ride Of Baba Mahakal In Ujjain, God Will Appear In
ऐसी रहेगी दर्शन की व्यवस्था
कावड़ यात्रियों को जल अर्पण की सुविधा मंगलवार से शुक्रवार तक मिलेगी। इन यात्रियों को गेट नंबर एक और हरसिद्धि चौराहा से विशेष मार्ग से प्रवेश मिलेगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण कावड़ दल को अनुमति नहीं दी जाएगी।
साथ ही नीलकंठ प्रवेश द्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालु मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर-1 एवं टनल मन्दिर परिसर, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन उपरांत (निर्माल्य द्वार) अथवा नवीन इमरजेंसी एग्जिट डोर से सीधे बाहर के लिए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जल चढ़ाने की व्यवस्था श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप और कार्तिकेय मंडपम में जलपात्र के माध्यम से रहेगी।
महाकाल सवारी : सावन के अंतिम सोमवार उमड़ी आस्था, राजा का शाही अंदाज देखकर भक्त अभिभूत | Mahakal Ride A Crowd Of Devotees In Ujjain On The Last Monday Of Sawa
सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं
बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हर सवारी में ट्राइबल कल्चरल ट्रोपेस की प्रस्तुति होगी। हर सवारी के साथ पांच एलईडी रथ चलेंगे। कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों से श्रद्धालु चलित आरती देख सकेंगे।
स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15 जगहों पर मेडिकल टीम और 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। सावन महोत्सव और सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन भी होंगे।
Ujjain Mahakal Sawari on Monday in form of chandramouliswara Devotees welcomed see photos ANN | Photos: राजसी अंदाज में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, अगहन मास की सवारी का भी जबरदस्त
बाबा महाकाल की दर्शन व्यवस्था
- विशेष दिन की व्यवस्था: इस बार तीसरी सावन सोमवार की सवारी और श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए उस दिन की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए एक अलग से विशेष बैठक कर नियम तय किए जाएंगे।
- चलित आरती दर्शन: बाबा महाकाल की सभी आरतियों के दौरान कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों (रोज) से श्रद्धालुओं को रुकने के बजाय चलते-चलते (चलित) आरती के दर्शन कराए जाएंगे, ताकि भीड़ जमा न हो।
- एलईडी रथ से लाइव दर्शन: सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को बाबा के सुगमता से दर्शन हो सकें, इसके लिए हर सवारी के साथ 5 विशेष एलईडी रथ शामिल किए जाएंगे, जिन पर लाइव प्रसारण होगा।
सांस्कृतिक और भव्य आयोजन
- जनजातीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: पिछले साल की तरह इस साल भी बाबा महाकाल की सभी सवारियों में जनजातीय सांस्कृतिक दलों की शानदार और पारंपरिक प्रस्तुतियां शामिल की जाएंगी।
- थीम आधारित झांकियां: हर सवारी (शिव और सावन) के लिए पहले की तरह एक विशेष थीम तय की जाएगी। उसी थीम के आधार पर सवारी में खूबसूरत झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
- श्रावण महोत्सव का आयोजन: सावन के पवित्र महीने के दौरान भव्य 'श्रावण महोत्सव' और विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जो इसे और भी भव्य बनाएंगे।
सुरक्षा, बैरिकेडिंग और मार्ग व्यवस्था
- मैजिस्ट्रेट की तैनाती: सवारी मार्ग और शहर के सभी प्रमुख व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारियों (एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट) की ड्यूटी लगाई जाएगी।
- समय से पहले बैरिकेडिंग: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन के लिए प्रशासन समय से पहले ही पर्याप्त मात्रा में मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था करके उन्हें तय स्थानों पर स्थापित कर देगा।
- पब्लिक एड्रेस सिस्टम: सवारी मार्ग के सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए दिशा सूचक (साइन बोर्ड) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाए जाएंगे ताकि जरूरी घोषणाएं सुनी जा सकें।
सफाई, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं
- 24×7 मेडिकल और एंबुलेंस: श्रद्धालुओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए 15 चिन्हित जगहों पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
- सफाई और भवनों की सुरक्षा: नगर निगम द्वारा पूरे सवारी मार्ग पर सफाई व्यवस्था और आसपास के भवनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन और जरूरी कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
- बिना रुकावट बिजली सप्लाई: पूरे महोत्सव के दौरान निर्बाध (बिना रुकावट) बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही खुले विद्युत तारों (उज्जैन महाकाल सवारी)और खंभों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
महाकाल लोक की तर्ज पर सरस्वती लोक: धार भोजशाला परिसर की हो रही ड्रोन से मैपिंग
कब से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, क्या रहेगा रूट, जानें सब कुछ
महाकाल भस्म आरती बुकिंग नियम सख्त: एक नंबर से 3 महीने में एक बार होगी बुकिंग
भगवान शिव को क्यों लेना पड़ा अर्धनारीश्वर अवतार, बेहद अनोखी है यह कथा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava