उज्जैन में क्यों निकाली जाती है महाकाल की सवारी, जानें क्या है इतिहास

Ravi Singh | Published:
Share
mahakal ki sawari History
mahakal ki sawari History

हर साल महाकाल अपनी नगरी के भ्रमण पर निकलते हैं और नगरवासियों का हाल जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाही सवारी क्यों निकाली जाती है और यह यशस्वी परंपरा का इतिहास क्या है।

हर साल महाकाल अपनी नगरी के भ्रमण पर निकलते हैं और नगरवासियों का हाल जानते हैं। भगवान महाकालेश्वर को उज्जैन नगरी का राजाधिराज महाराज माना जाता है। महाकाल की शाही सवारी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान महाकाल की शरण में आए बिना इस नगरी का पत्ता भी नहीं हिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाही सवारी क्यों निकाली जाती है और यह यशस्वी परंपरा का इतिहास क्या है......

बाबा की सवारी कब से कब तक निकलेगी

सावन के महीने में उज्जैन महाकालेश्वर में बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां जोर-शोर के बीच पूरी हो चुकी हैं। अगर आप भी महाकाल की सवारी के लिए उत्सुक हैं। तो हम आपको बता दें कि 22 जुलाई को बाबा महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। इस दिन अपने भक्तों का हाल जानने के लिए बाबा महाकाल खुद नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उनकी शाही सवारी 2 सितंबर को निकाली जाएगी।

महाकाल सवारी का शेड्यूल

पहली सवारी- 22 जुलाई
दुसरी सवारी- 29 जुलाई
तीसरी सवारी- 5 अगस्त
चौथी सवारी- 12 अगस्त
पांचवी सवारी- 19 अगस्त
छटी सवारी - 26 अगस्त
शाही सवारी- 2 सितंबर

इन रास्तों से गुजरेंगे महाकाल

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां से वापसी में सवारी रामानुज कोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हए श्री महाकालेश्वर मंदिर आएगी।

महाकाल की सवारी का इतिहास

पहले सावन महीने में महाकाल की सवारी नहीं निकलती थी, सिर्फ सिंधिया वंशजों के सौजन्य से महाराष्ट्रीयन पंचाग के अनुसार दो या तीन सवारी ही निकलती थीं। एक बार उज्जयिनी के प्रकांड ज्योतिषाचार्य पद्मभूषण स्व. पं. सूर्यनारायण व्यास के निवास पर कुछ विद्वजन के साथ कलेक्टर भी बैठे थे। आपसी विमर्श में परस्पर सहमति से तय हुआ कि क्यों न इस बार सावन के आरंभ से ही सवारी निकाली जाए। सवारी निकाली गई और उस समय उस प्रथम सवारी का पूजन सम्मान करने वालों में तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह, राजमाता सिेंधिया व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी पैदल सवारी में शामिल हुए और इस तरह एक खूबसूरत परंपरा का आगाज हो गया।

सिंधिया परिवार ने शुय की परंपरा

सिंधिया परिवार की ओर से शुरू की गई ये परंपरा आज भी जारी है। पहले महाराज स्वयं शामिल होते थे, बाद में राजमाता नियमित इस यात्रा में शामिल होती रहीं और आज भी उनका कोई ना कोई प्रतिनिधित्व सम्मिलित होता है। महाकालेश्वर मंदिर में एक अखंड दीप भी आज भी उन्हीं के सौजन्य से जलता है।

महाकाल की सवारी का महत्व

भक्त महाकाल को उनकी पसंद के भोग अर्पित करते हैं। इन भोगों में फूल, फल, मिठाई, दूध शामिल होते हैं। महाकाल की सवारी के दौरान कई भक्त महाकाल के जयकारे लगाते हैं और उनके नाम का जाप करते हैं। महाकाल की सवारी एक भव्य और पवित्र जुलूस है, जो महाकाल के प्रति श्रद्धा और भक्ति दर्शाता है, उज्जैन शहर के साथ साथ अब दूर-दूर से लोग महाकाल की एक झलक पाने के लिए यहां पहुंचते हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन महाकाल सवारी
  • Ujjain Mahakal
  • उज्जैन महाकाल
  • महाकाल की सवारी
  • ujjain mahakal aarti
  • महाकाल की सवारी का इतिहास
  • mahakal History
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर