नए नियम के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए आसान नहीं भस्म आरती
Amresh Kushwaha | Jun 02, 2024, 12:52 IST
भस्म आरती
उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्म आरती बुकिंग के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। मंदिर प्रबंध समिति ने इस व्यवस्था को आज ( 1 जून ) से लागू कर दी है। लेकिन इस नियम के लागू होने से आम आदमी के लिए भस्मआरती सुलभ नजर नहीं आ रही है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple )की भस्म आरती ( Bhasma Aarti )के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग की जाएगी। यह नियम आज ( 1 जून ) से लागू कर दी गई है। लेकिन इससे श्रद्धालुओं को कोई लाभ होता दिखाई नहीं दे रहा है। अग्रिम बुकिंग कर भी ली तो यह पता लगाने के लिए कि वह कंफर्म हुई या नहीं, एक माह इंतजार करना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर की भस्म आरती के लिए अब महिनों पहले करानी होगी बुकिंग
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती के लिए स्लॉट सुबह 8 बजे जारी किए जाएंगे। श्रद्धालु सुबह 8 बजे स्लॉट पंजीकरण करने से चूक जाते हैं, तो सभी पंजीकरण जिन्होंने 15 मिनट के भीतर अपना भुगतान पूरा नहीं किया है, उन्हें हर 20 मिनट में फिर से जारी किया जाएगा यानी 8.20, 8.40, 9 बजे, आदि। भस्म आरती बुक करने के लिए सुबह 8 बजे से हर 20 मिनट में प्रयास करते रहें। पंजीकरण के 15 मिनट के भीतर भुगतान प्रक्रिया निश्चित रूप से पूर्ण कर लें।
ये खबर भी पढ़िए...बाबा महाकाल : अब भस्म आरती की ऑनलाइन परमिशन तीन महीने पहले मिल सकेगी, जानिए क्या करना होगा
ये खबर भी पढ़िए...निगम बिल घोटाले में IAS मनीष सिंह, प्रतिभा पाल की भूमिका की होगी जांच, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा यह मोहन यादव की
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर नीरजकुमार सिंह के अनुसार नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी है। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मंदिर की वेबसाइट पर 1 से 31 जुलाई तक के लिए 9153 श्रद्धालुओं की भस्म आरती का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। श्रद्धालु अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। मंदिर की वेबसाइट के अनुसार अगस्त के लिए 17 व सितंबर के लिए 26 दिन ही अग्रिम बुकिंग अनुरोध किए जा सकेंगे।
भस्म आरती के लिए आगामी 3 माह के लिए भस्मआरती की बुकिंग खुली रहेगी। श्रद्धालुओं को अपनी भस्मआरती बुकिंग की जानकारी उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। श्रद्धालुओं को 24 घंटे के अंदर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पास यानी प्रवेश टिकट जनरेट करने होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं जनरेट करने पर श्रद्धालु का अनुरोध रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद वेटिंग लिस्ट की मैरिट के आधार पर श्रद्धालु का अनुरोध स्वीकृत कर लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...3 महीने से पटवारियों को नहीं मिला भत्ता , चुनाव के पहले ही कैबिनेट ने दे दी थी मंजूरी
मंदिर प्रबंध समित ने दावा किया है कि अब श्रद्धालु पहले से ही भस्म आरती प्लान कर सकेंगे। हर माह की एक तारीख को अगले माह की भस्मआरती की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे कि 1 जून को जुलाई की बुकिंग जारी की है यानी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के लिए अग्रिम बुकिंग अनुरोध कर भी दिया तो श्रद्धालु को एक माह का इंतजार करना पड़ेगा।
श्रद्धालु भस्म आरती बुकिंग के लिए महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाए।
फिर भस्म आरती एडवांस बुकिंग अनुरोध के रिक्वेस्ट ऑप्शन पर क्लिक कर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए अपनी बुक कर सकते हैं।
भस्म आरती की बुकिंग की पुरानी व्यवस्था जिसमें 15 दिन पहले भस्म आरती बुक की जाती थी। इसे 15 जून तक पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। पहले पोर्टल खोलते ही 10 से 15 मिनट के अंतराल में भस्म आरती बुकिंग फुल हो जाती थी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

स्लॉट सुबह 8 बजे जारी होंगे

भस्म आरती के लिए कुल 1400 सीट
- आम लोगों के लिए 400 : जो श्रद्धालु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वो 200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
- विशिष्ट लोगों के लिए 700 : इसके लिए भी 200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति अनुमति देती है।
- ऑफ लाइन 300 : यह नि:शुल्क है। इसके लिए उज्जैन आकर एक दिन पहले मंदिर के भस्म आरती काउंटर पर सुबह 5 बजे से कतार में लगना होगा। एक व्यक्ति को एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें पांच लोगों की अनुमति ली जा सकती है। फॉर्म भरने के बाद उसे जमा करने के लिए फिर से कतार में लगना होगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को काउंटर के वेब कैमरे के सामने हाजिरी लगानी होगी।
ये खबर भी पढ़िए...निगम बिल घोटाले में IAS मनीष सिंह, प्रतिभा पाल की भूमिका की होगी जांच, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा यह मोहन यादव की
अगस्त के लिए मिल रहे केवल 17 दिन
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर नीरजकुमार सिंह के अनुसार नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी है। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मंदिर की वेबसाइट पर 1 से 31 जुलाई तक के लिए 9153 श्रद्धालुओं की भस्म आरती का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। श्रद्धालु अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। मंदिर की वेबसाइट के अनुसार अगस्त के लिए 17 व सितंबर के लिए 26 दिन ही अग्रिम बुकिंग अनुरोध किए जा सकेंगे।
24 घंटे के अंदर भुगतान करना जरूरी
भस्म आरती के लिए आगामी 3 माह के लिए भस्मआरती की बुकिंग खुली रहेगी। श्रद्धालुओं को अपनी भस्मआरती बुकिंग की जानकारी उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। श्रद्धालुओं को 24 घंटे के अंदर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पास यानी प्रवेश टिकट जनरेट करने होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं जनरेट करने पर श्रद्धालु का अनुरोध रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद वेटिंग लिस्ट की मैरिट के आधार पर श्रद्धालु का अनुरोध स्वीकृत कर लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...3 महीने से पटवारियों को नहीं मिला भत्ता , चुनाव के पहले ही कैबिनेट ने दे दी थी मंजूरी
बुकिंग अनुरोध में ही लग रहे एक माह
मंदिर प्रबंध समित ने दावा किया है कि अब श्रद्धालु पहले से ही भस्म आरती प्लान कर सकेंगे। हर माह की एक तारीख को अगले माह की भस्मआरती की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे कि 1 जून को जुलाई की बुकिंग जारी की है यानी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के लिए अग्रिम बुकिंग अनुरोध कर भी दिया तो श्रद्धालु को एक माह का इंतजार करना पड़ेगा।
कैसे बुक करें भस्मआरती के लिए सीट ?
श्रद्धालु भस्म आरती बुकिंग के लिए महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाए।
फिर भस्म आरती एडवांस बुकिंग अनुरोध के रिक्वेस्ट ऑप्शन पर क्लिक कर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए अपनी बुक कर सकते हैं।
भस्म आरती की बुकिंग की पुरानी व्यवस्था जिसमें 15 दिन पहले भस्म आरती बुक की जाती थी। इसे 15 जून तक पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। पहले पोर्टल खोलते ही 10 से 15 मिनट के अंतराल में भस्म आरती बुकिंग फुल हो जाती थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari