उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान विवाद, बेकाबू भीड़ ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने भांजी लाठियां

Amresh Kushwaha | Jul 07, 2025, 07:59 IST
Share
ujjain-mohram-juloos
ujjain-mohram-juloos

उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान जमकर बवाल हो गया। बैरिकेड्स गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने जमकर लाठी चलाई। आयोजक समेंत 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन में रविवार रात को निकले मोहर्रम के जुलूस के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ लोग बैरिकेड्स को तोड़ते हुए प्रतिबंधित मार्ग की ओर बढ़ने लगे। पुलिस के जरिए रोकने पर भी वे नहीं रुके। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं इस मामले में आयोजक समेंत 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बैरिकेड्स गिराने से घायल हुए पुलिसकर्मी

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के आयोजन को लेकर पिछले 10 दिनों से आयोजकों के साथ बैठकें की गई थीं। इसमें उन्हें निर्धारित मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी। बैठक के मिनिट्स पर आयोजकों ने हस्ताक्षर किए थे। लेकिन आयोजकों ने अचानक बैरिकेड्स तोड़कर जुलूस को अब्दालपुरा की ओर मोड़ने की कोशिश की। इसके चलते दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया।

आयोजक समेत 15 पर FIR दर्ज

पुलिस ने आयोजक इरफान खान समेंत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस के आदेशों का पालन नहीं किया। साथ ही, जुलूस को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की।

650 पुलिसकर्मियों की तैनाती

जुलूस की सुरक्षा के लिए 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहा था। इसमें प्रमुख स्थान थे इमामबाड़ा, चौराहा, फव्वारा चौक, दौलतगंज और तोपखाना।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Moharram | ujjain | police | मध्य प्रदेश | MP | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • police
  • पुलिस
  • मोहर्रम जुलूस
  • Moharram
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई