उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान, रॉक पेंटिंग्स की खोज में भूमिका

Sandeep Kumar | Jan 26, 2026, 18:30 IST
Share
narayan vyas
narayan vyas

मध्य प्रदेश के पुरातत्व क्षेत्र में ग्रैंड ओल्ड मैन नारायण व्यास का सम्मान राज्य के लिए गौरव है। डॉ. व्यास ने एएसआई में रहते हुए भीमबेटका की रॉक पेंटिंग्स की खोज की।

News in Short

  • डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान मिला।
  • व्यास ने सांची, रानी की वाव और भिबेटका जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर उत्खनन किया।
  • डॉ. व्यास ने कहा कि यह सम्मान उनके परिवार और सहयोग से मिला है।
  • उनका पुरातत्व कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अहम है।
  • डॉ. व्यास की पत्नी साधना ने सरकार को धन्यवाद दिया है।

News in Detail

मध्यप्रदेश से 4 शख्स को पद्मश्री मिलेगा। इनमें उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास का नाम भी शामिल है। डॉ. व्यास को पुरातत्व क्षेत्र में सम्मान मिल रहा है। उन्होंने देश के कई राज्यों में उत्खनन किया। इससे प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों का पता चला। भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्मश्री सम्मान सूची जारी की। इस सूची में 131 विद्वानों के नाम हैं।

कैलाश चंद्र पंत को मिला पद्म श्री अवार्ड, हिंदी भाषा के लिए रहा सराहनीय योगदान

कौन हैं डॉ. नारायण व्यास?

5 जनवरी 1949 को उज्जैन में जन्मे डॉ. नारायण व्यास को पुरापथ के राहगिरी कहा जाता है। उन्होंने डी.लिट, एमए, पीएचडी की डिग्री हासिल की। डॉ. नारायण ने बताया, मेरे पिता स्व. डॉ. अनंत लाल व्यास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने मुझे खानदानी बर्तन, कपड़े और बेशकीमती सामानों को संजोना सिखाया। यही कारण है कि मुझे इतिहास को संजोने की प्रेरणा मिली।

बैतूल के शिक्षाविद मोहन नागर को पद्म सम्मान, आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

क्या बोले डॉ. नारायण व्यास?

मीडिया से बातचीत में डॉ. नारायण व्यास ने बताया, मैं 1972 में सेवा में आया और 2009 तक रहा। कुल 37 साल की सेवा के बाद 17 साल रिटायरमेंट हो चुके हैं। उन्होंने कहा, पुरातत्व के क्षेत्र में कार्य लगातार जारी है। 1968 में सेवा में आने से पहले, पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर के मार्गदर्शन में काम शुरू किया। डॉ. व्यास ने कहा, "मां, पिता, पत्नी और बच्चों का सहयोग महत्वपूर्ण है। आज यह सम्मान उनके साथ के कारण ही मिला है।

डॉ. नारायण व्यास ने कहा, पुरातत्व के कार्य में हमने कई त्याग किए। महीनों जंगलों में बिताए, दिन रात एक कर दिया। बच्चे और पत्नी गर्व करते थे कि पिता संस्कृति को बचाने में जुटे हैं। यह काम आने वाली पीढ़ी के लिए था। इसी कारण मुझे 'पुरापथ के राहगीर' का नाम मिला।

पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट

आज पेंशन अच्छी मिलती

डॉ. नारायण व्यास बताते हैं, 1972 में जब सर्विस शुरू की, तो 450 रुपए मासिक वेतन था। उस वक्त 450 रुपए बहुत होते थे। आधा पैसा बचत के लिए पिता को देता था। बाकी खर्च का हिसाब उन्हें देता था। समय के साथ तनख्वाह बढ़ी और प्रमोशन भी मिले। आज पेंशन अच्छी मिलती है।

इंदौर में गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने फहराया तिरंगा, गरिमामय हुआ आयोजन

नारायण व्यास के 4 बड़े काम

डॉ. नारायण व्यास बताते हैं, मैंने पुरातत्व के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर के मार्गदर्शन में हमनें भिबेटका का उत्खनन किया। दूसरा सांची के स्तूपों पर उत्खनन किया। तीसरा रानी की वाव के उत्खनन पर काम किया, जिसका चित्र आज 100 रुपए के नोट पर है। चौथा, इतिहास संकलन समिति मध्य प्रांत का अध्यक्ष हूं। रायसेन के गांव गौरखपुर में भारत की सबसे बड़ी दीवार के अवशेष मिले, जिस पर अभी भी काम चल रहा है।

जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही

नारायण व्यास के परिजनों में खुशी का माहौल

मीडिया से चर्चा में डॉ. नारायण व्यास की पत्नी साधना ने कहा, मैं शब्दों में नहीं कह सकती। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम मोहन यादव का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने मेरे पति के अथक प्रयासों को सम्मानित किया। डॉ. व्यास का संकल्प था कि वह बच्चों को संस्कृति और सभ्यता से परिचित करवाएं। मैंने भी प्राचार्य की नौकरी छोड़कर संस्कृति और सभ्यता के लिए काम किया।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पद्म श्री सम्मान
  • डॉ. नारायण व्यास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई