साड़ी पहनकर की पेट्रोल पंप पर चोरी, क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया प्लान, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Feb 07, 2025, 21:23 IST
Ujjain petrol pump theft case Accused arrested
मध्य प्रदेश में उज्जैन में पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोर ने साड़ी पहनकर पंप के ऑफिस से कैश चोरी किया था। आरोपी को क्राइम पेट्रोल देखकर चोरी करने का आइडिया आया था।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर पेट्रोल पंप में साड़ी पहनकर घुसा और ड्रॉज में रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। अब पुलिस ने चोरी के मामले का 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल (Crime Petrol Serial) देखकर चोरी का आइडिया लिया था। चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है।
यह घटना 4 फरवरी की रात को आगर रोड स्थित श्री यशराज पेट्रोल पंप पर घटी। आरोपी ने पेंट-शर्ट के ऊपर साड़ी पहन रखी थी और हाथ में गुलाबी दस्ताने पहने थे। चोर ने पंप के ऑफिस के ड्रॉअर से 70 हजार कैश चुराया और फरार हो गया। चोरी की घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साड़ी पहनने और दस्ताने पहनकर चोरी करने के दृश्य कैप्चर हो गए।
ये खबर भी पढ़ें...
मुद्रा लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर ठग यूपी से गिरफ्तार, 29 फर्जी सिम जब्त
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कपिल गोयल (24) को ट्रैस किया और उसे चोरी के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर चोरी का आइडिया लिया था। उसने पहले पेट्रोल पंप की रेकी की और फिर रात को साड़ी पहनकर चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान उसने पहचान से बचने साड़ी पहनी थी और हाथों में दस्ताने पहने थे, ताकि पुलिस को फिंगर प्रिंट न मिलें। उसने पंप में घुसने के बाद ऑफिस में टेबल की ड्रॉअर से 70 हजार रुपए निकाले थे। आरोपी ने एक घंटे पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी भरवाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
चौकी प्रभारी जयंत डामोर के मुताबिक आरोपी से चुराए गए 70 हजार रुपए कैश बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने पूरी घटना को टीवी पर क्राइम पेट्रोल के एपिसोड को देखकर योजना बनाई थी। वारदात के एक घंटे पहले वह पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा था जिससे पुलिस को जांच में और आरोपी को पहचानने में आसानी हुई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर मौका मुआयना करने के लिए भी पहुंची थी।
ये खबर भी पढ़ें...
वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
साड़ी पहनकर पेट्रोल पंप पर चोरी
ये खबर भी पढ़ें...
मुद्रा लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर ठग यूपी से गिरफ्तार, 29 फर्जी सिम जब्त
क्राइम पेट्रोल देखकर मिला आइडिया
ऑफिस की ड्रॉअर से उड़ाए 70 हजार रुपए
ये खबर भी पढ़ें...
2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
आरोपी से चोरी के रुपए जब्त, भेजा जेल
ये खबर भी पढ़ें...
वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA