उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेप का वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार
Sourabh Bhatnagar | Sept 07, 2024, 16:40 IST
आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश । उज्जैन में हुई रेप की घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स को पुलिस ने नागदा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप की घटना पर पूरे देश में हड़कंप मच गया था। अब उज्जैन पुलिस के हाथ में एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में की है। आपको बता दें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश मेंआया था जिसके बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सलीम बुधवार को नागदा से आई बस से उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे पर उतरा था। सलीम फिर एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और इस दौरान महिला के साथ हो रहे रेप का वीडियो बना लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि जैसे ही मामला सामने आया आरोपी ने अपनी जगह बदलनी शुरू कर दी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो बनाने के आरोपी सलीम को उसी के नागदा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के उस मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है जिससे उसने वीडियो बनाया था।
ये भी पढ़ें...उज्जैन रेप वीडियो मामला: प्रियंका गांधी ने कहा -पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है?
पुलिस ने बताया कि वह इस घटना की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पूरी वारदात किसी षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं है। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर फिलहाल अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़ें...उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप का वीडियो वायरल, पीड़िता बोली- मुझे शराब पिलाई गई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम द्वारा घटना की वीडियो कई व्हॉट्सऐप ग्रुप्स पर भी शेयर किया गया था। पुलिस कहना है कि आरोपी पर पहले से एक केस दर्ज है और आगे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी सलीम के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उन लोगों पर भी केस दर्ज के करेगी जिन्होंने घटना के वीडियो को वायरल किया है या कर रहे हैं।
पुलिस ने क्या कहा
ये भी पढ़ें...उज्जैन रेप वीडियो मामला: प्रियंका गांधी ने कहा -पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है?
पुलिस कर रही कई एंगल से जांच
ये भी पढ़ें...उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप का वीडियो वायरल, पीड़िता बोली- मुझे शराब पिलाई गई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई: पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari