सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारी शुरू, उज्जैन में साधु-संतों को मिलेंगे अस्थायी राशन कार्ड और गैस कनेक्शन

Kaushiki | Dec 09, 2025, 13:17 IST
Share
ujjain-simhastha-2028-pds-gas-arrangements
ujjain-simhastha-2028-pds-gas-arrangements

खाद्य विभाग सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारी में जुटा है। अखाड़ों को अस्थायी राशन कार्ड और गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। उज्जैन मेला क्षेत्र में 40 अस्थाई पीडीएस दुकानें खुलेंगी। इससे भक्तों और संतों को राशन मिलना आसान हो जाएगा।

मध्यप्रदेश में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस महापर्व के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) अभी से कमर कस चुका है।

विभाग ने साधु-संतों और अखाड़ों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। यह एक बहुत ही जरूरी पहल मानी जा रही है। उज्जैन में लगने वाले इस दिव्य मेले में लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। आइए जानें इस महापर्व में किसे कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएगी।

Preparing for Simhastha 2028: What Pilgrims Can Expect in the Next Maha  Kumbh of Ujjain - Simhastha - Spirituality with Shiva
Preparing for Simhastha 2028: What Pilgrims Can Expect in the Next Maha Kumbh of Ujjain - Simhastha - Spirituality with Shiva

मेला क्षेत्र में खुलेंगी 40 अस्थाई राशन दुकानें

उज्जैन के विशाल मेला क्षेत्र में भक्तों और संतों की सुविधा के लिए बड़ी व्यवस्था की जा रही है। यहां पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम यानी पीडीएस की 40 अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी।

इन दुकानों का संचालन मध्यप्रदेश सहकारी नागरिक आपूर्ति निगम देखेगा। वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन भी इसमें पूरी मदद करेगा।

इन दुकानों से जरूरी राशन और फूडस्टफ उपलब्ध कराया जाएगा। सिंहस्थ क्षेत्र को 8 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा जाएगा। इन सभी क्षेत्रों में फूड स्टोरेज के लिए सुरक्षित गोदाम भी बनाए जाएंगे।

Kumbh Mela | Footfall of 12 crore devotees expected at Ujjain Kumbh Mela in  2028: Madhya Pradesh government - Telegraph India
Kumbh Mela | Footfall of 12 crore devotees expected at Ujjain Kumbh Mela in 2028: Madhya Pradesh government - Telegraph India

मिलेगा अस्थायी राशन कार्ड और गैस कनेक्शन

आपको बता दें कि, सिंहस्थ कुंभ में शामिल होने वाले अखाड़ों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। विभाग अस्थायी राशन कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ ही, अस्थायी गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा साधु-संतों के लिए भोजन बनाने में बड़ी मददगार होगी। फूड डिपार्टमेंट ये सुनिश्चित करना चाहता है कि सिंहस्थ के दौरान किसी को असुविधा न हो।

ये खबर भी पढ़ें...

न्यू ईयर पर महाकाल मंदिर जाने का है प्लान, तो भस्म आरती बुकिंग से जुड़ी ये जरूरी लेटेस्ट जानकारी जरूर पढ़ें

Ujjain Simhastha Kumbh Mela 2016 photos: 12 pictures of Ujjain Simhastha  that is underway right now | India.com
Ujjain Simhastha Kumbh Mela 2016 photos: 12 pictures of Ujjain Simhastha that is underway right now | India.com

ई-केवाईसी से फर्जी नाम हटे

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिएफूड डिपार्टमेंट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ई-केवाईसी प्रक्रिया से 34.87 लाख से ज्यादा फर्जी या अयोग्य नाम हटाए गए हैं। ये नाम राशन पोर्टल से हटाए गए हैं।

इस वजह से राज्य सरकार को हर महीने 32.43 करोड़ रुपए की बड़ी बचत हो रही है। इस प्रक्रिया से असली पात्रों तक ही योजना का लाभ पहुंच रहा है।

बता दें कि, पिछले दो वर्षों में 5.25 करोड़ से ज्यादा पात्र बेनेफिशरीज को 66.25 लाख मीट्रिक टन फ्री राशन मिला है। इस फ्री फूड डिस्ट्रीब्यूशन पर लगभग 22800 करोड़ रुपए का खर्च आया था। विभाग ने 3 साल में सभी पीडीएस दुकानों को POS मशीनों से लैस करने का लक्ष्य रखा है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP सिंहस्थ 2028: उज्जैन महाकाल नगरी में लगेगा आस्था का सिंहस्थ कुंभ 2028, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कनेक्शन

Simhastha 2028: Ujjain Gears up with High-Tech upgrades
Simhastha 2028: Ujjain Gears up with High-Tech upgrades

सिंहस्थ कुंभ 2028, उज्जैन

उज्जैन सिंहस्थ कुंभ (Simhastha kumbh 2028)उज्जैन, मध्यप्रदेश में हर 12 साल में एक बार लगता है। यह हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र मेला है। इस बार यह 2028 में आयोजित होगा।

इसका आयोजन तब होता है जब बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान शिप्रा नदी में पवित्र स्नान करने का बहुत धार्मिक महत्व माना जाता है।

ऐसा विश्वास है कि स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साधु-संतों और अखाड़ों के शाही स्नान इसकी मुख्य पहचान हैं। राज्य सरकार अभी से ही मेला क्षेत्र में खाद्य और सुविधाओं की तैयारी में जुट गई है। यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें...

सिंहस्थ 2028: जानें महाकाल की नगरी उज्जैन सदियों पहले क्यों कहलाती थी अवंतिका नगरी

क्या है कुंभ, अर्धकुंभ और सिंहस्थ का वास्तविक अर्थ, जानें मोक्ष के द्वार खोलने वाले महायोग का रहस्य

Tags:
  • उज्जैन
  • Food and Civil Supplies Department
  • सिंहस्थ कुंभ
  • Simhastha kumbh 2028
  • उज्जैन सिंहस्थ कुंभ
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग