उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 18:07 IST
ujjain simhastha fake sadhu check kalnemi abhiyan akhada parishad
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होगा। इसका मुख्य उद्देश्य घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करना है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले ही साधु-संतों को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। इसी बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने फर्जी साधुओं की पहचान के लिए खास अभियान चलाने की बात कही है।
महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि संतों की अपनी परंपरा और नियम होते हैं। सिर्फ अलग-अलग रंग के कपड़े पहन लेने से कोई भी संत नहीं बन जाता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कई लोग साधु का भेष बनाकर घूम रहे हैं। इनमें कुछ संदिग्ध लोग भी हो सकते हैं। शक यह भी है कि कुछ बांग्लादेशी घुसपैठिए भी हो सकते हैं।इसी वजह से ऐसे लोगों की पहचान करना और उनकी जांच करना जरूरी है।
महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि उज्जैन में कई लोग ऐसे दिखते हैं जो साधु जैसा रूप बनाकर घूम रहे हैं। कोई लाल, काले या नीले कपड़े पहन लेता है। शरीर पर भस्म लगा लेता है और मुंडों की माला पहन लेता है। इसलिए लोग उन्हें साधु समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऐसे कपड़े पहन लेने से कोई साधु नहीं बन जाता है। यह पता करना जरूरी है कि ये लोग कहां से आए हैं और किस संस्था या अखाड़े से जुड़े हुए हैं।
महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि ऐसे लोगों के आधार कार्ड और बाकी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच होनी चाहिए। ताकि साफ हो सके कि वे असली साधु हैं या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में पहले इसी तरह का अभियान (कालनेमि अभियान) चलाया गया था। वहां जांच के दौरान कई फर्जी बाबा पकड़े गए थे।
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में साधु-संतों के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। हाल ही में स्थानीय अखाड़ा परिषद के अंदर भी दो अलग-अलग गुट बन गए हैं। इससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया है।
इसी बीच महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। उनके समर्थकों का आरोप है कि उनके खिलाफ चरित्र हनन की साजिश रची जा रही है।
इन घटनाओं के बाद धार्मिक माहौल भी गर्माया हुआ है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के विवादों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं सिंहस्थ से पहले साधु-संतों के बीच बढ़ते मतभेद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
ये खबरें भी पढ़िए..
सिंहस्थ 2028: किन्नर अखाड़ा भी जूना अखाड़े के साथ करेगा शाही स्नान
सिंहस्थ महाकुंभ 2028: महाकाल नगरी उज्जैन से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार
एमपी न्यूज: बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा
महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि संतों की अपनी परंपरा और नियम होते हैं। सिर्फ अलग-अलग रंग के कपड़े पहन लेने से कोई भी संत नहीं बन जाता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कई लोग साधु का भेष बनाकर घूम रहे हैं। इनमें कुछ संदिग्ध लोग भी हो सकते हैं। शक यह भी है कि कुछ बांग्लादेशी घुसपैठिए भी हो सकते हैं।इसी वजह से ऐसे लोगों की पहचान करना और उनकी जांच करना जरूरी है।
पहले भी फर्जी बाबा पकड़े जा चुके
कालनेमि अभियान से होगी जांच
अखाड़ा परिषद के अंदर बने गुट
इसी बीच महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। उनके समर्थकों का आरोप है कि उनके खिलाफ चरित्र हनन की साजिश रची जा रही है।
इन घटनाओं के बाद धार्मिक माहौल भी गर्माया हुआ है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के विवादों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं सिंहस्थ से पहले साधु-संतों के बीच बढ़ते मतभेद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
ये खबरें भी पढ़िए..
सिंहस्थ 2028: किन्नर अखाड़ा भी जूना अखाड़े के साथ करेगा शाही स्नान
सिंहस्थ महाकुंभ 2028: महाकाल नगरी उज्जैन से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार
एमपी न्यूज: बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman