उज्जैन में पुजारी परिवार का बहिष्कार, बच्चों को स्कूल जाने से रोका, जीतू बोले- ये जंगलराज

Rohit Sahu | Published:
Share
ujjain news
ujjain news

उज्जैन जिले के पिरझलार गांव में मंदिर निर्माण विवाद के चलते पुजारी पूनमचंद चौधरी और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा।

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के पिरझलार गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में बन रहे एक नए मंदिर को लेकर मतभेद इस हद तक बढ़ गए कि ग्रामीणों ने पुजारी पूनमचंद चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

पंचायत बुलाकर यह फैसला सार्वजनिक रूप से माइक पर घोषित किया गया। बहिष्कार का विरोध करने वालों पर 51 हजार का जुर्माना भी तय कर दिया गया। खाप पंचायत के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

15 साल से कर रहे थे सेवा, मंदिर पर छिड़ा विवाद

देवनारायण मंदिर की सेवा में वर्षों से जुड़ा था पुजारी परिवार पूनमचंद चौधरी का परिवार पिरझलार गांव के देवनारायण मंदिर की पूजा-अर्चना पिछले 15-20 वर्षों से कर रहा था। मंदिर के कच्चे होने और जगह की कमी की वजह से ग्रामीणों ने पास में नया मंदिर बनाने का निर्णय लिया। लेकिन पूनमचंद इसका विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर गांव में सामूहिक पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में नहीं पहुंचे तो बंद हुआ हुक्का-पानी

पंचायत में गैरहाजिर रहने पर सामाजिक बहिष्कार का हुक्म सुना दिया गया। 14 जुलाई को बुलाई गई पंचायत में पूनमचंद और उनका परिवार उपस्थित नहीं हुआ। इससे नाराज होकर पंचायत में बड़ा फैसला लिया गया।

ग्रामीणों ने माइक पर सार्वजनिक रूप से अनाउंस कर दिया कि अब से उनके परिवार का हुक्का-पानी बंद रहेगा। कोई भी उनके घर नहीं जाएगा, शादी या त्योहार में नहीं बुलाएगा और उनसे बात भी नहीं करेगा। गांव के दुकानदार उन्हें सामान नहीं देंगे। फैसले के विरोध करने वाले या न मानने वाले को 51 हजार रुपए जुर्माना देना होगा।

पुजारी बोले- बच्चों को स्कूल नहीं जाने दे रहे

पूनमचंद चौधरी के बेटे कमल चौधरी का कहना है कि पुराने देव धर्मदाज मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए चंदा इकट्ठा किया गया था। लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग निजी स्वार्थ के चलते मंदिर को दूसरी जगह ले जाने की साजिश कर रहे हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी पंचायत ने बहिष्कार का तुगलकी आदेश जारी कर दिया। बच्चों को स्कूल नहीं जाने दे रहे और उनके खेत में मजदूर काम करने नहीं आ रहे।

जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

सोशल मीडिया पर पंचायत के इस फैसले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर शेयर करते हुए इसे खाप पंचायत करार दिया। नेता जितु पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, तो प्रदेश के दूरदराज और आदिवासी इलाकों में जंगलराज की कल्पना करना आसान है।

कलेक्टर बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी

पूरे मामले में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें सामाजिक बहिष्कार की शिकायत मिली है। उन्होंने प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ujjain | MP News | cm mohan yadav | Jitu Patwari | म्रप में सामाजिक बहिष्कार

Tags:
  • MP News
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • म्रप में सामाजिक बहिष्कार
  • cm mohan yadav
  • ujjain
  • सामाजिक बहिष्कार
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक