उज्जैन में मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव में SI का फूटा सिर

Aman Vaishnav | Apr 12, 2026, 08:08 IST
Share
ujjain temple displacement dispute clash si injured
ujjain temple displacement dispute clash si injured

उज्जैन के पंचमपुरा में सड़क चौड़ीकरण के दौरान भारी बवाल हो गया। मंदिर हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरु हो गई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

उज्जैन में शनिवार 11 अप्रैल की रात मंदिर विस्थापन को लेकर बड़ा विवाद हो गया। नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव के दौरान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अंकित बनोध को सिर पर चोट लगी जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पंचमपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था।

मंदिर के आसपास के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। कुछ स्थानीय लोगों ने मंदिर को स्थानांतरित करने के लिए सहमति दी थी इसके विवाद बढ़ गया।

8a9d45f3-1ad
8a9d45f3-1ad

कॉलोनी वालों ने बुलाए बजरंग दल कार्यकर्ता

हालांकि कॉलोनी के दो परिवारों ने भी विरोध जताया था। इनके मकान भी अतिक्रमण में थे। इसलिए वे कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इन परिवारों ने शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाया था। इनकी मदद से कार्यकर्ता कार्रवाई को रोकने लगे थे।

इसी दौरान वे लोग भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पहले मंदिर विस्थापन के लिए सहमति दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। फिर दोनों ओर से पथराव होने लगा।

8f2bed01-9da
8f2bed01-9da

कार्यकर्ताओं को बीच सड़ाक पर दौड़ाया

जानकारी के अनुसार स्थानीय रहवासियों को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने जातिसूचक गालियां दीं थी। इसी वजह से रहवासी गुस्से में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सड़क पर दौड़ाया । इस दौरान 5-6 युवक भागते हुए नजर आए।

पत्थरबाजी के दौरान हालात बिगड़ने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई रोक दी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद अतिरिक्त बल तैनात किया गया, जिससे हालात काबू में आए।

e07c8f32-087
e07c8f32-087

सीएसपी इस मामले पर क्या बोलीं?

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था जो बाद में झड़प में बदल गया। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और किस वजह से यह हिंसा तक पहुंचा।

अगले ही दिन कैसे हुआ विवाद?

एक दिन पहले ही पंचमपुरा स्थित मंदिर की प्रतिमाएं स्थानीय सहमति से विधि-विधान के साथ दूसरे स्थान पर शिफ्ट की गई थीं। उस समय पूरा काम शांति से हुआ था। इसके बावजूद अगले दिन हुआ विवाद कई सवाल खड़े कर गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, इसका उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबंध

सबरीमाला मंदिर का वो सच जो महिलाओं पर पड़ गया फीका, जानें इस मंदिर का इतिहास

वंदे भारत के खाने में मिला कीड़ा तो मच गया हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख रुपए का जुर्माना

मध्यप्रदेश न्यूज: तिरंगे का अपमान पड़ा भारी: बीच सड़क पर बिछाया राष्ट्रीय ध्वज, बाप-बेटे पहुंचे जेल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • अतिक्रमण
  • नगर निगम
  • मंदिर
  • बजरंग दल कार्यकर्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती