अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं, विक्रम यूनिवर्सिटी में एग्जाम में पूछा गया धर्म से जुड़ा सवाल, मच गया बवाल

Aman Vaishnav | Apr 08, 2026, 10:02 IST
Share
ujjain university foundation paper controversy allah question
ujjain university foundation paper controversy allah question

उज्जैन की सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान विवाद हो गया। बीकॉम और बीसीए के पेपर में धर्म से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस सवाल को लेकर परीक्षा समिति और परीक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लिया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिक्षा का मंदिर फिलहाल विवादों के घेरे में है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय (उज्जैन विक्रम यूनिवर्सिटी) में हुई परीक्षा ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। हैरानी की बात ये है कि ये मामला किसी मारपीट या झगड़े का नहीं, बल्कि एक छोटे से सवाल का है।

अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में एक सवाल से विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार 06 अप्रैल को हुई परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था, अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है। इसके साथ चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें 1. सोमेश्वर, 2. खुदा, 3. शक्तिवान, 4. दंड देने वाला थे।

79328431-edc
79328431-edc

हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

इस सवाल को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया और सवाल बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जब पेपर सामने आया तो उज्जैन और रतलाम में हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई।

कार्रवाई करो नहीं तो आंदोलन करेंगे

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पेपर किसने तैयार किया था। उज्जैन में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने कहा कि जिस प्रोफेसर ने ऐसा पेपर सेट किया है, उसके खिलाफ विश्वविद्यालय को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

परीक्षा समिति को जांच के आदेश

विवाद बढ़ता देख सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला अब परीक्षा समिति के पास भेजा गया है।

यह सवाल बीकॉम और बीसीए के फाउंडेशन पेपर में पूछा गया था। फाउंडेशन कोर्स में अलग-अलग धर्मों से जुड़े सवाल होते हैं, लेकिन ऐसा सवाल अपेक्षित नहीं था। परीक्षा समिति जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

परीक्षा विभाग की बैठक बुलाई

कुलपति अर्पण भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक से यह पूछा गया है कि ऐसा सवाल क्यों पूछा गया। इसके लिए परीक्षा विभाग की एक बैठक बुलाई गई है। वहीं अगर ये सवाल हटा लिया जाता है, तो विद्यार्थियों को अंक कैसे दिए जाएंगे इस पर भी चर्चा की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे

मध्यप्रदेश न्यूज: लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या

रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिसकर्मी पर तानी बंदूक, सीट बेल्ट न लगाने पर हुआ विवाद

एमपी न्यूज: सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI सस्पेंड

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • उज्जैन विक्रम यूनिवर्सिटी
  • हिंदूवादी संगठन
  • विक्रमादित्य
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि