b5cab8d3-857
उज्जैन के गुरुकुल में मर्यादा तार-तार: शिक्षक ने नाबालिग छात्र पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल
Aman Vaishnav | Published:
ujjain ved vidya pratishthan teacher beats student video viral
उज्जैन के प्रतिष्ठित वेद विद्या प्रतिष्ठान में एक शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा। शिक्षक की इस क्रूरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में वेदपाठी छात्र को पीटने का मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है। छात्र के शिक्षक ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि शरीर पर छड़ी के निशान तक दिखने लगे हैं। छात्र का दोष बस इतना था कि वह दूसरे छात्र के बिस्तर पर सो गया था।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शिक्षक (दत्तदास शेवड़े) छात्र को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि प्रतिष्ठान का मुख्य भवन उज्जैन में चिंतामण गणेश मंदिर रोड पर स्थित है।
ये शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था है। इसके तहत देशभर में कई गुरुकुल संचालित हो रहे हैं। इस संस्था के मुख्य भवन परिसर में आदर्श वेद विद्यालय भी चलता है। यहां वेदपाठी छात्र रहते हैं और अध्ययन करते हैं।
इस विद्यालय में सामवेद के अध्यापक दत्तदास शेवड़े कार्यरत हैं। इनके पास वार्डन का भी जिम्मा है। इस घटना का वीडियो शनिवार 21 मार्च को सामने आया है। समें एक वेदपाठी छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई (टीचर ने छात्र को पीटा) करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छात्रों के मुताबिक शेवड़े अक्सर किसी न किसी छात्र के साथ मारपीट करते रहते हैं। वेदपाठी छात्रों से रूम की सफाई, खाना बनवाने, थाली परोसने जैसे काम करवाए जाते हैं। कोई छात्र इनमें थोड़ी देर करता है तो शेवड़े उसे पीट देते हैं। छात्रों को इतना डराया-धमकाया गया है कि अब कोई भी खुलकर शिकायत करने को तैयार नहीं है।
चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि, रविवार को पीड़ित छात्र और उनके परिवारवालों की काउंसलिंग की जाएगी। इससे घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिम्मेदार व्यक्ति बात करने के लिए भी तैयार नहीं हैं।
प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. वीरुपाक्ष वी. जड्डीपाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। उन्हें कॉल और मैसेज भेजे गए थे, लेकिन जड्डीपाल ने कोई जवाब नहीं दिया है। जड्डीपाल की नियुक्ति और कार्यशैली को लेकर पहले ही शिक्षा मंत्रालय में शिकायतें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल के छात्र पर शेवड़े ने बेरहमी से छड़ी से वार (शिक्षक ने छात्र को पीटा) किया था।
![b5cab8d3-857]()
बालक रोते-रोते चिल्ला रहा था लेकिन वहां मौजूद अन्य टीचर ने शेवड़े को कुछ नहीं कहा। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि शेवड़े उस बच्चे से कह रहा है कि तू दूसरों के बेड पर क्यों सोता है? तुझे अपने बिस्तर पर सोना नहीं आता।
किसी ने ये सब चुपके से रिकॉर्ड कर लिया और शनिवार को वो वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार अब शेवड़े का मोबाइल बंद हो गया है। इस कारण से शेवड़े से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश के चार हजार स्कूलों में शुरू होगा हैप्पीनेस कोर्स, छात्र अब पढ़ेंगे आनंद का पाठ
एमपी न्यूज: जबलपुर में क्रूरता: चार युवकों को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा, करंट के झटके दिए
NH 44 पर निहंग सिखों ने टोलकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल
5 साल में बदलेगा सरकारी स्कूलों का चेहरा: 12,335 करोड़ का मेगा प्लान
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शिक्षक (दत्तदास शेवड़े) छात्र को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि प्रतिष्ठान का मुख्य भवन उज्जैन में चिंतामण गणेश मंदिर रोड पर स्थित है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस विद्यालय में सामवेद के अध्यापक दत्तदास शेवड़े कार्यरत हैं। इनके पास वार्डन का भी जिम्मा है। इस घटना का वीडियो शनिवार 21 मार्च को सामने आया है। समें एक वेदपाठी छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई (टीचर ने छात्र को पीटा) करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Ujjain : दूसरे के बिस्तर पर सोने को लेकर छड़ी से पीटा, महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान का वीडियो।#Ujjain #MadhyaPradesh pic.twitter.com/RWrztfbAxZ
— TheSootr (@TheSootr) March 22, 2026
वेदपाठी परिसर में शेवड़े की दहशत
नाबालिग पर बेरहमी से वार
प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. वीरुपाक्ष वी. जड्डीपाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। उन्हें कॉल और मैसेज भेजे गए थे, लेकिन जड्डीपाल ने कोई जवाब नहीं दिया है। जड्डीपाल की नियुक्ति और कार्यशैली को लेकर पहले ही शिक्षा मंत्रालय में शिकायतें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल के छात्र पर शेवड़े ने बेरहमी से छड़ी से वार (शिक्षक ने छात्र को पीटा) किया था।
शेवड़े ने मोबाइल किया बंद
किसी ने ये सब चुपके से रिकॉर्ड कर लिया और शनिवार को वो वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार अब शेवड़े का मोबाइल बंद हो गया है। इस कारण से शेवड़े से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश के चार हजार स्कूलों में शुरू होगा हैप्पीनेस कोर्स, छात्र अब पढ़ेंगे आनंद का पाठ
एमपी न्यूज: जबलपुर में क्रूरता: चार युवकों को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा, करंट के झटके दिए
NH 44 पर निहंग सिखों ने टोलकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल
5 साल में बदलेगा सरकारी स्कूलों का चेहरा: 12,335 करोड़ का मेगा प्लान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari