उज्जैन में गेहूं बचाने वाली दवा बनी काल, दो मासूमों की मौत, 3 गंभीर

Sanjay Dhiman | Apr 16, 2026, 18:13 IST
Share
ujjain-wheat-gas-poisoning-two-children-death
Photograph: (the sootr)

उज्जैन के त्रिवेणी हिल्स में कीटनाशक (सल्फास) से बनी गैस से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौतों का सही कारण पता चलेगा।

उज्जैन के त्रिवेणी हिल्स इलाके में रहने वाले लालचंद प्रजापत का घर खुशियों से भरा था। उनकी दोनों बेटियां पूजा और रीना अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने घर आई हुईं थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में हंसी-ठिठोली गूंज रही है, वहां चंद घंटों में सन्नाटा पसर जाएगा।

सोमवार की रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। उसी कमरे में करीब चार क्विंटल गेहूं की बोरियां भी रखी थीं। इस अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए उसमें कीटनाशक दवा (सल्फास) की सात पुड़िया डाली गई थीं। रात के अंधेरे में इश सल्फास से जहरीली गैस निकलती रही, जिसे मासूम बच्चे अपनी सांसों के जरिए अंदर खींचते रहे। इस हादसे में एक डेढ़ महीने की मासूम सहित दो बच्चो की मौत हो गई।

सुबह जब आंख खुली तो मंजर खौफनाक था

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर में चीख-पुकार मच गई। सबसे पहले डेढ़ महीने की मासूम त्रिशा की तबीयत बिगड़ी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम होते-होते नन्हीं जान ने दम तोड़ दिया। अभी परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि बुधवार सुबह 4 साल की अनिका (अन्नू) की भी मौत हो गई।

11 अप्रैल को ही अनिका का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया था। नानी कलाबाई का रो-रोकर बुरा हाल है। वे कहती हैं कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अनाज बचाने वाली दवा उनके चिरागों को बुझा देगी।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे तीन और मासूम

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बच्ची, जेनिशा, की हालत इतनी नाजुक है कि उसे इंदौर रेफर करना पड़ा। वहीं रेहान और येशु का इलाज उज्जैन के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहती है पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट?

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक, कमरे में वेंटिलेशन (हवा आने-जाने का रास्ता) की कमी थी। रातभर सल्फास की पुड़िया से निकली फॉस्फिन गैस कमरे में भर गई। चूंकि बच्चों के शरीर छोटे और नाजुक होते हैं, वे इस जहरीली गैस का प्रभाव झेल नहीं पाए।

डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सल्फास हवा या नमी के संपर्क में आते ही 'फॉस्फिन' गैस छोड़ती है। यह गैस शरीर में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को ब्लॉक कर देती है। अगर कमरा बंद हो, तो यह सीधा फेफड़ों और दिमाग पर असर करती है, जिससे मौत होना निश्चित है।

सल्फास: अनाज का रक्षक या जान का भक्षक?

सल्फास, जिसे वैज्ञानिक भाषा में 'एल्यूमिनियम फॉस्फाइड' कहते हैं, खेतों और घरों में अनाज सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होता है। यह एक बेहद खतरनाक जहरीला कीटनाशक है। लोग अक्सर इसे बिना किसी सुरक्षा उपाय के अनाज की बोरियों में डाल देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं में दवा डालने के बाद उस कमरे को पूरी तरह सील कर देना चाहिए। वहां किसी को भी नहीं सोना चाहिए। उज्जैन की इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कीटनाशकों का इस्तेमाल करते समय बरती गई छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

महिला आरक्षण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर घेरा

एमपी में रेप के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म का लगा था आरोप

महिलाओं को टिकट देने में कंजूस है बीजेपी, विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 16 तो एमपी में 11 फीसदी को ही मिली उम्मीदवारी

एमपी के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन, 10 साल की सेवा को मिली मान्यता

Tags:
  • उज्जैन
  • FSL
  • कीटनाशक दवा
  • जहरीली गैस
  • सल्फास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज