उमा भारती ने बयां किया दर्द, लिखा-BJP में होने से परिवार को भुगतना पड़ा नुकसान!
Rohit Sahu | Published:
mp bjp uma bharti
बीजेपी नेता उमा भारती ने एक भावुक ट्वीट में अपनी पारिवारिक पीड़ा जाहिर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
भाजपा की फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक भावुक एक्स पोस्ट है। पोस्ट में उन्होंने अपने परिवार के संघर्षों और राजनीति में अपने होने से परिवार को हुए नुकसान की बात कही।
अपने ट्वीट में उमा भारती ने साफ कहा कि अगर उन्हें पार्टी चुनाव नहीं लड़वाती, तो उनके भाई या भतीजे बहुत पहले सांसद या विधायक बन जाते। मेरे एक भाई के बेटे राहुल को टिकट देना परिवार पर कोई एहसान नहीं था पार्टी की मजबूरी थी।
उमा भारती ने लिखा कि चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, उनके परिवार को बार-बार झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा। डकैती और लूट जैसे अपराधों में झूठा फंसाया गया। लेकिन हर बार कोर्ट में वे निर्दोष साबित हुए। यह बात उन्होंने बेहद भावनात्मक अंदाज में साझा की।
मेरे परिवार ने मेरी राजनीति के कारण बहुत कष्ट उठाया है। शायद ही मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े पदों पर बैठे नेताओं के परिवार ने इतने कष्ट उठाए हों। उमा ने अपने ट्वीट में बताया कि वे अब अपने छोटे भाई को बच्चों की जिम्मेदारी सौंप चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि संन्यास लेने के बाद उनके दो भतीजे-भतीजी नित्या और नील उनके साथ थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | BJP leader Uma Bharti | Uma Bharti | BJP | बीजेपी
अगर मैं चुनाव न लड़ती तो...
1. ग्राम डूंडा, जिला टीकमगढ़ के लोधीवंश के जिस परिवार में जन्मी वहां मेरे संन्यस्त जीवन के पूर्व के चार भाई और एक बहन थी जिसमें से दो बड़े भाइयों का एवं एक मात्र बहन का निधन हो चुका है, मैं सबसे छोटी थी इसलिए बहुत लाड़ प्यार से पली।
— Uma Bharti (@umasribharti) July 16, 2025
मेरी राजनीति की वजह से कष्ट परिवार ने झेले
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | BJP leader Uma Bharti | Uma Bharti | BJP | बीजेपी
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma