उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, प्रधानमंत्री स्किल इंडिया स्कीम में 9200 करोड़ का घोटाला

Sandeep Kumar | Dec 28, 2025, 17:38 IST
Share
umang-singhar-accuses
umang-singhar-accuses

उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया योजना में 9,200 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। CAG रिपोर्ट के अनुसार, 2015-2022 में 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 10,194 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

BHOPAL.एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में घोटाले का आरोप लगाया है। उमंग सिंघार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में 9200 करोड़ का घोटाला हुआ है।

9,200 करोड़ से अधिक का घोटाला

प्रधानमंत्री स्किल इंडिया/PMKVY योजना युवाओं को कौशल और रोजगार देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में 9,200 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है।

2015–2022 के बीच 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 10,194 करोड़ जारी हुए थे, लेकिन 18 दिसंबर 2025 को संसद में पेश CAG की परफॉर्मेंस ऑडिट ने योजना की अनियमितताओं को उजागर किया।

सिंहस्थ 2028: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

कोई महाकुंभ से वायरल हुई तो कोई बनी बिग बॉस की क्वीन, जानें कौन है 2025 की एमपी वायरल गर्ल्स

एक दिन में कई राज्यों में निरीक्षण

CAG रिपोर्ट के अनुसार, PMKVY 2.0 और 3.0 में 94% से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते फर्जी पाए गए। एक ही बैंक खाता हजारों उम्मीदवारों से जुड़ा था। एक ही फोटो से सैकड़ों लाभार्थी अलग-अलग राज्यों में दिखाए गए। प्लेसमेंट आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए। बंद या नाममात्र के केंद्रों को सक्रिय दिखाकर युवाओं की ट्रेनिंग दिखा दी गई। एक ही व्यक्ति ने एक दिन में कई राज्यों में निरीक्षण दर्ज किया।

स्वामी उत्तम महाराज अभी भी नाराज, सीएम को देख बोले-अकेले आयोजन करते तो मुख्यमंत्री महोदय नहीं आते

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में 9,200 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया।

👉 प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया योजना, जिसे PMKVY कहा जाता है। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में 9,200 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है।

👉 2015–2022 के बीच 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 10,194 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। लेकिन CAG रिपोर्ट में योजना की अनियमितताओं और घोटाले का खुलासा हुआ है।

एमपी व्यापमं-2011 : 14 साल बाद 12 दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, परीक्षा में बैठाए थे डमी कैंडिडेट्स

भ्रष्टाचार दबा रही सरकारें

मध्यप्रदेश में 4.7 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का दावा किया गया। इसमें लगभग 23 करोड़ के गबन की आशंका है। "ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा" का दावा करने वाले प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया मिशन के नाम पर 9,261 करोड़ की लूट हो गई। केंद्र और राज्य सरकार इस भ्रष्टाचार की जांच करवाने के बजाय इसे दबाने में लगी हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • एमपी विधानसभा
  • कैग रिपोर्ट
  • प्रधानमंत्री स्किल इंडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच