दादा के सामने 9 साल की बच्ची को उठा ले गया बाइक सवार, तलाशते रहे 150 पुलिसवाले

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 14:27 IST
Share
umaria
umaria

उमरिया जिले के चंदिया नगर से 9 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। जिसे बाइक सवार ने उसके दादा के सामने से उठाया। पुलिस ने 19 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्ची को खोज लिया।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया नगर से एक 9 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब बाइक सवार ने बच्ची को उसके दादा के सामने से अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस ने लगभग 19 घंटे बाद शनिवार दोपहर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

स्कूल के बाहर हुई वारदात

बच्ची का अपहरण चंदिया प्राइमरी स्कूल (Chandia Primary School) के बाहर हुआ। बच्ची जैसे ही स्कूल से बाहर आई, एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती बाइक में बैठाकर फरार हो गया। बच्ची के चिल्लाने और उसके दादा द्वारा मदद की गुहार लगाने के बावजूद बाइक सवार उसे लेकर भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, और कुछ लोग बाइक सवार का पीछा भी करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस की मुस्तैदी और तलाशी अभियान

जैसे ही पुलिस को इस अपहरण की सूचना मिली, उमरिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों और रास्तों पर छानबीन शुरू कर दी गई। इसके अलावा, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, और सतना जिलों की पुलिस को भी इस मामले में अलर्ट कर दिया गया।

पुलिस ने न केवल आस-पास के इलाके में, बल्कि सीमावर्ती थानों को भी एलर्ट कर दिया था। लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। रात भर इस मामले को लेकर पुलिस की टीम सक्रिय रही और शनिवार दोपहर तक बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: सिरफिरा आशिक बोला- तू आजा मेरे पास नहीं तो पति को किडनेप कर लूंगा

पुलिस की जांच और पूछताछ

बच्ची को सुरक्षित मिलने के बाद, पुलिस ने बच्ची से पूछताछ शुरू की और मामले के संदर्भ में हर पहलू की जांच की। पुलिस अब अपहरणकर्ता के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है और उसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर आरोपी पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी फिरौती

19 घंटे में खोज निकाला

इस घटना ने न केवल चंदिया बल्कि पूरे उमरिया जिले को हिलाकर रख दिया। बच्ची का अपहरण उसके दादा के सामने हुआ था, जिसे देख कर सब दंग रह गए थे। इसके बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया और लोग अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police
  • उमरिया
  • crime news
  • बच्चे का किडनैप
  • Umaria
  • Kidnap
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा