उमेश शाहरा के रुचि ग्रुप पर ED के इंदौर और मुंबई में छापे, 23 लाख जब्त, 58 करोड़ के बैंक लोन का मामला

Sanjay Gupta | Dec 25, 2025, 16:11 IST
Share
ED
ED

इंदौर और मुंबई में रुचि ग्रुप के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। इस छापेमारी में 58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में 23 लाख कैश और बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए।

Indore. ईडी इंदौर ने रुचि ग्रुप पर छापे मारे है। रुचि ग्रुप को स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा ने स्थापित की थी। यह छापे 23 व 24 दिसंबर के दौरान इंदौर व मुंबई में किए गए। रुचि ग्रुप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच की गई है। जांच के सिलसिले में इंदौर और मुंबई में कई जगहों पर PMLA, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ईडी टीम उमेश शाहरा और कंपनी के सीए ईश्वर कलंत्री के ठिकानों पर भी गई।

पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • ईडी ने 23 और 24 दिसंबर को इंदौर और मुंबई में रुचि ग्रुप पर छापे मारे।
  • छापेमारी के दौरान 23 लाख रुपए नकद और 20 लाख से अधिक के बैंक बैलेंस जब्त किए गए।
  • 58 करोड़ रुपए के बैंक लोन धोखाधड़ी में रुचि ग्रुप की कंपनियों का नाम आया।
  • ईडी ने कई फर्जी कंपनियों का पर्दाफाश किया, जिनसे हेराफेरी की गई थी।
  • जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई की संभावना है।

जांच में 23 लाख रुपए जब्त

तलाशी अभियान के दौरान, आरोपी और उनके परिवार के 20 लाख रुपए से ज्यादा के बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए। इसके अलावा 23 लाख रुपए से ज्यादा नकद और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। साथ ही आपत्तिजनक रिकॉर्ड भी मिले, जिसे जब्त कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...उमेश शाहरा ने बैंकों को इस तरह लगाया 58 करोड़ का चूना

ED
ED

ये खबर भी पढ़ें... रुचि ग्रुप इंदौर के प्रमुख रहे उद्योगपति कैलाश चंद्र शाहरा का हुआ निधन

58 करोड़ का बैंक लोन घोटाले में यह कंपनियां

भोपाल सीबीआई ने रुचि ग्रुप की कंपनियों पर 58 करोड़ के बैंक लोन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इनमें रुचि ग्लोबल लिमिटेड (अब, एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड), रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (अब, स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) और आरएसएएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड (अब, एलजीबी स्टील प्राइवेट लिमिटेड) शामिल हैं।

ईडी ने इसी कसे को मनी लाण्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच में लिया है। इन कंपनियों को स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा ने शुरू किया था। आरोप है कि इन कंपनियों ने लोन राशि का गबन किया और हेराफेरी की।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में बैंक फ्रॉड केस, बैंकर गैंग ने बुजुर्ग परिवार के लूटे करोड़ों रुपए, 5 साल बाद मिला न्याय

ईडी की जांच में यह हुआ खुलासा

ईडी की जांच में इस साजिश का पर्दाफाश हुआ। इसमें कई फर्जी कंपनियां बनाकर लेन-देन में हेराफेरी की गई। डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों और फर्जी संस्थाओं ने निजी लाभ के लिए धन का दुरुपयोग किया।

इसके अलावा, फर्जी बिक्री और खरीद दर्ज की गई। साथ ही, ऋण की राशि को हड़पने के लिए जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया। इस धोखाधड़ी से प्राप्त अपराध की राशि को छिपाया गया। अभी आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर आजादनगर थाना पुलिस का कांड, HC ने CP को बुलाया, सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा भी ताक पर

Tags:
  • ED
  • Indore
  • उमेश शाहरा
  • बैंक धोखाधड़ी
  • रुचि ग्रुप इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती