अधूरे हाईवे पर भी टोल वसूली, संसद में गर्माया मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा जवाब
Amresh Kushwaha | Dec 19, 2025, 14:28 IST
unfinished-betul-bhopal-highway-toll-collection-parliament-digvijaya-singh
मध्य प्रदेश में बैतूल-भोपाल हाईवे पर अधूरी सड़क के बावजूद टोल वसूला जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह मामला संसद में उठाया है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री गडकरी से जवाब मांगा है।
मध्य प्रदेश के बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-46) के अधूरे निर्माण के बावजूद टोल वसूली हो रही है। यह मामला अब संसद तक पहुंच गया है। गुरुवार, 19 दिसंबर को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने यह मुद्दा उठाया है।
उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इसको लेकर जवाब मांगा है। साथ ही, दिग्विजय सिंह ने इसे जनता के साथ बड़ा अन्याय बताया और सख्त कदम उठाने की मांग की है।
ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान
यात्रियों और स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सड़क पर कोई संकेतक बोर्ड, लाइट और सर्विस रोड नहीं है। शाहपुर, भौंरा, पाढर समेत कई जगहों पर लाइट भी नहीं लगाई गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, बाघ कॉरिडोर क्षेत्र के कारण करीब 21 किलोमीटर हिस्सा रुका हुआ है। यह हिस्सा बागदेव से केसला, बरेठा घाट और भौंरा के बीच है। इसके बावजूद, 21 मई 2025 से इस मार्ग पर टोल वसूली शुरू कर दी गई है। यात्रियों में नाराजगी है कि अधूरी सड़क पर भी उन्हें टोल देना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सांप्रदायिक हिंसा पर लगी याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने HC में खुद की पैरवी, बोले- मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर बजा उकसाते हैं
करीब 995 करोड़ रुपए की लागत से बन रही बैतूल-औबेदुल्लागंज फोरलेन सड़क सात साल बाद भी पूरी नहीं हुई है। यह निर्माण 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक अधूरा है। ठेके की समय सीमा 2023 में समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद ठेकेदार को तीन बार एक्सटेंशन दिया गया है।
यह विवाद खासकर शाहपुर के पास कुंडी टोल प्लाजा से जुड़ा है। बैतूल से इटारसी तक सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे और डामरीकरण अधूरा हैं। निर्माण कार्य जारी होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से इस टोल वसूली का विरोध कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याचिका- राम मंदिर के लिए दान संग्रह की आड़ में हुई सांप्रदायिक हिंसा
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जब तक सड़क पूरी नहीं बनती, तब तक टोल वसूली रोकी जाए। अब जब यह मुद्दा संसद में उठ चुका है, उम्मीद है कि केंद्र सरकार एक स्पष्ट नीति बनाएगी। यह नीति अधूरी और खराब सड़कों पर टोल वसूली को लेकर होगी।
सड़क की हालत कई स्थानों पर बेहद खराब है। बरेठा घाट क्षेत्र अब भी सिंगल लेन में है। साथ ही, यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। वहीं, भौंरा से इटारसी तक सड़क जगह-जगह टूटी हुई है। साथ ही, 5-5 फीट चौड़े गड्ढे बने हुए हैं। इटारसी के पास भी सड़क सिंगल लेन की स्थिति में है।
उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इसको लेकर जवाब मांगा है। साथ ही, दिग्विजय सिंह ने इसे जनता के साथ बड़ा अन्याय बताया और सख्त कदम उठाने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह संसद में उठाया मुद्दा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अधूरी और खस्ताहाल सड़कों पर टोल वसूली नहीं होनी चाहिए। गडकरी खुद बैतूल आकर सड़क की हालत देख चुके हैं। साथ ही, अधिकारियों को फटकार भी लगा चुके हैं। फिर भी टोल वसूली बंद नहीं हो रही है, यह चिंता की बात है। इस अवैध वसूली को लेकर केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी जवाब मांगा है।
7 महीने से जारी है टोल वसूली
विभागीय सूत्रों के अनुसार, बाघ कॉरिडोर क्षेत्र के कारण करीब 21 किलोमीटर हिस्सा रुका हुआ है। यह हिस्सा बागदेव से केसला, बरेठा घाट और भौंरा के बीच है। इसके बावजूद, 21 मई 2025 से इस मार्ग पर टोल वसूली शुरू कर दी गई है। यात्रियों में नाराजगी है कि अधूरी सड़क पर भी उन्हें टोल देना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सांप्रदायिक हिंसा पर लगी याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
टोल वसूली की खबर पर एक नजर...
|
7 साल में भी अधूरा फोरलेन निर्माण
कुंडी टोल प्लाजा पर टोल वसूली का विरोध
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याचिका- राम मंदिर के लिए दान संग्रह की आड़ में हुई सांप्रदायिक हिंसा
नीति बदलाव की मांग, टोल वसूली पर रोक
सड़क की है खस्ता हालत
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA