आज भी पीथमपुर बंद का आह्वान, सीएम बोले- अभी नहीं जलेगा जहरीला कचरा

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
cm mohan yadav on pithampura
cm mohan yadav on pithampura

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के विरोध में प्रदर्शन, पथराव जारी है। सीएम ने इस दौरान कहा कि कचरे को फिलहाल केवल डंप किया गया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाने के खिलाफ जनाक्रोश जोरों पर है। यहां शुक्रवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम, पथराव जारी रहे। इस दौरानऔर दो लोगों ने आत्मदाह की कोशिश भी की,जिसमें एक को इंदौर में भर्ती कराया गया है। वहीं,देर रात 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा कि फिलहाल कचरे को जलाने का काम स्थगित (Postponed) कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की भावनाओं को कोर्ट के सामने रखा जाएगा और उसी के आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं रहे मौजूद

मुख्यमंत्री की बैठक में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने वैज्ञानिक रिपोर्टों (scientific reports) के आधार पर पीथमपुर को कचरे के डिस्पोजल के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि कचरे को फिलहाल केवल डंप किया गया है और जनता से अपील की कि वे अफवाहों और गलतफहमियों से बचें।
बैठक में यह फैसला लिया गया कि भाजपा सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं और कैडर को इस मामले में विश्वास में लेगी। इसके लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता शनिवार को संभागवार कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।

चक्का जाम और प्रदर्शन

https://www.youtube.com/watch?v=ZrUmFcqlHxs

शुक्रवार को दोपहर 4 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र और एसपी मनोज कुमार सिंह ने सांवरिया चौराहे और दूसरे जगहों पर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। शाम 6:30 बजे तक अधिकतर जगहों पर चक्का जाम खत्म हो गया है।

शाम 7 बजे बरदरी गांव और सीसी पावर चौराहे जैसे जगहों पर ग्रामीणों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान महिलाओं ने भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध में हिस्सा लिया।

पथराव की घटनाएं

रात 8:15 बजे धन्नड़ में ग्रामीणों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। एसपी मनोज कुमार सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने पथराव जारी रखा था।

रामकी परिसर में धारा 163 लागू

दोपहर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ रामकी इनवायरो परिसर की ओर बढ़ी, जिसे देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग पहाड़ के रास्ते से कंपनी तक पहुंच गए। इस दौरान पहाड़ी इलाके में पथराव भी हुआ। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने रामकी परिसर के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी।

भाजपा की रणनीति और जनभावनाएं

भाजपा ने जनाक्रोश को कम करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेने की योजना बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संभाग स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार करेंगे। बता दें कि स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन स्थिति को संभालने के लिए कदम उठा रहा है।

आज भी रहेगा बंद

रामकी संयंत्र वाले क्षेत्र गांव तारपुरा के पार्षद चमन चोपड़ा ने द सूत्र को बताया कि लोग गुस्से में हैं। अभी रात को बैठक हुई और लोगों ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा और शनिवार को भी बंद रखेंगे। कोई भी फैक्ट्री नहीं खुलने देंगे। दिन भर भारी तनाव रहा है और लोग इस कचरे के विरोध में हैं। हमें कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और एसपी मनोज सिंह की ओर से आश्वासन मिला है कि आपकी बात ऊपर पहुंचाई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पीथमपुर
  • यूनियन कार्बाइड का कचरा
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका