केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बजेगी शहनाई, समधिन ने शेयर की दामाद-बेटी की नई तस्वीरें
Raj Singh | Sept 18, 2024, 12:25 IST
the sootr
शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई जल्द होने वाली है। सगाई से पहले केंद्रीय मंत्री की समधिन ने कार्तिकेय और अमानत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। जी हां, केंद्रीय मंत्री के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अगले महीने सगाई होने वाली है। कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल से होगी। सगाई समारोह से पहले अमानत की मां और शिवराज सिंह चौहान की होने वाली समधिन रुचिता बंसल ने रिश्ता तय होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी (Liberty) शूज कंपनी के मालिक हैं, जबकि अमानत की मां रुचिता बंसल इजहार कोरडिजाइन्स और कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं।
![shivraj_singh_chouhan04_0]()
अपनी समधिन रुचिता बंसल से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि एक पिता के तौर पर आज मेरे लिए बेहद खुशी का मौका है। मैं, मेरी पत्नी साधना और पूरा परिवार आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुश है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म 17 अक्टूबर को होगी।
ये भी खबर पढ़िए... ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश का मैच, पहले दो दिन छात्रों-दिव्यांगों के लिए बुकिंग रिजर्व, जानें क्या है कीमत?
अगर कार्तिकेय की होने वाली दुल्हन अमानत बंसल की बात करें तो उन्होंने हाल ही में लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है।
![85f15fb3fea2b00625471a44085ae218837f1cb75c9bf7198eed24e4b84f0c9d]()
शिवराज की होने वाली बहू अमानत का पूरा परिवार दिल्ली-एनसीआर में रहता है। बता दें कि अमानत पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने राजधानी दिल्ली में भरतनाट्यम अरंगेत्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी (Liberty) शूज कंपनी के मालिक हैं, जबकि अमानत की मां रुचिता बंसल इजहार कोरडिजाइन्स और कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं।
shivraj_singh_chouhan04_0
शिवराज ने दी थी जानकारी
ये भी खबर पढ़िए... ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश का मैच, पहले दो दिन छात्रों-दिव्यांगों के लिए बुकिंग रिजर्व, जानें क्या है कीमत?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई
85f15fb3fea2b00625471a44085ae218837f1cb75c9bf7198eed24e4b84f0c9d
शिवराज की होने वाली बहू अमानत का पूरा परिवार दिल्ली-एनसीआर में रहता है। बता दें कि अमानत पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने राजधानी दिल्ली में भरतनाट्यम अरंगेत्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari