बैंक से लैपटॉप और CCTV की DVR ले उड़ा चोर, चिट्ठी में लिख गया कुछ ऐसा कि हर कोई हैरान

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2024, 08:33 IST
Share
ग्वालियर में चोरी की अनोखी वारदात
ग्वालियर में चोरी की अनोखी वारदात

ग्वालियर में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में चोरी हुई। चोर ने लैपटॉप और CCTV की DVR चुराए और धमकी भरा पत्र छोड़ा। पुलिस जांच में जुटी।

चोरी की कई खबरें आपने पड़ी और सुनी होंगी, लेकिन ऐसा वाकया शायद ही कभी सुना होगा। ग्वालियर में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में हुई चोरी में चोर ने सिर्फ लैपटॉप और CCTV की DVR ही नहीं चुराई, बल्कि एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया, जिसमें दो लाख रुपए की मांग की गई है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि चोर ने कंपनी की गार्ड कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया और कोचिंग सेंटर के ताले तोड़ने की धमकी भी दे डाली।

ये खबर भी पढ़िए...एसी कोच में रिजर्वेशन करवाकर ट्रेनों में चोरी करते थे बदमाश, GRP के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गिरोह

सुबह की चोरी, गार्ड का शॉक

ड्यूटी पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने सिटी सेंटर स्थित बैंक के ऑफिस का ताला टूटा देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। फौरन ही उसने ऑफिस हेड मनोज गोयल और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ जांच शुरू की। अंदर का नजारा कुछ ऐसा था, जैसे कोई सीक्रेट मिशन हुआ हो। इसमें दो लैपटॉप और CCTV के DVR नदारद थे।

धमकी भरा खत: चोर की मांग!

चोरी तो छोड़िए, यहां तो चोर ने ऑफिस हेड के टेबल पर एक पत्र छोड़ रखा था। जैसे ही बैंक अधिकारियों और पुलिस ने वह पत्र पढ़ा, सब चौंक गए। इसमें लिखा था कि कंपनी जिन लड़कों का पेमेंट अटकाए बैठी है, अब उन्हें छह गुना पैसा देना होगा। चोर ने सिम्स कंपनी और सनराइज कंपनी के सुपरवाइजरों का नाम लेते हुए कहा कि वे 2 लाख रुपए लेकर रात 9 बजे NH-46 के खंभे के पास रख दें। अगर पैसे दिए गए, तो चोर लैपटॉप वापस कर देगा, नहीं तो अगले टारगेट पर आकाश कोचिंग सेंटर का ताला टूटेगा।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में फिर हुआ एफडी घोटाला, बैंक के पूर्व मैनेजर व चपरासी पर धोखाधड़ी का आरोप

कंपनी के अफसरों पर इल्जाम और चोर की शर्तें

खत में और भी चौंकाने वाले खुलासे थे। चोर ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारी नए ज्वाइन करने वाले लड़कों से शराब और सिगरेट के लिए पैसे लेते हैं और उन्हें नौकर की तरह इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, चोर ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो यह शिकायत कंपनी के हेड ऑफिस तक पहुंचेगी। यानी, चोर सिर्फ चोर ही नहीं, कंपनी के "न्याय के मसीहा" बनने की कोशिश कर रहा है!

CCTV में दिखा चोर

जैसे ही पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, उन्हें बाहर लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि क्या कंपनी चोर की शर्तें मानकर लैपटॉप वापस पाती है, या फिर आकाश कोचिंग सेंटर के ताले टूटते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • ग्वालियर में चोरी
  • Theft in Gwalior
  • ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में चोरी
  • Theft at ICICI Prudential Life Insurance Office
  • चोर ने धमकी भरा पत्र छोड़ा
  • Thief leaves threatening letter
  • लैपटॉप और CCTV की DVR चोरी
  • Laptop and CCTV DVR stolen
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा