छह महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद अब सितंबर तक सीएस रहेंगी वीरा राणा

Marut raj | Mar 15, 2024, 18:40 IST
Share
Veera Rana got extension till September द सूत्र the sootr
Veera Rana got extension till September द सूत्र the sootr

वीरा राणा प्रदेश मध्‍य प्रदेश 6वीं मुख्य सचिव हैं, जिन्हें सेवा विस्तार यानी एक्सटेंशन दिया गया है। राणा के एक्सटेंशन को केंद्र द्वारा मंजूरी दिए जाने की खबर को सबसे पहले द सूत्र ने ही ब्रेक किया था।

भोपाल. मुख्य सचिव वीरा राणा के एक्सटेंशन के आदेश जारी हो गए हैं। राणा सितंबर 24 तक मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव यानी सीएस बनी रहेंगी। उनको छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। मध्य प्रदेश के अक्टूबर 24 में नया मुख्य सचिव मिल सकता है। वीरा राणा के एक्सटेंशन के ऑर्डर होने की खबर को सबसे पहले द सूत्र ने ही ब्रेक किया था। वीरा राणा 1988 बैच की आईएएस अफसर हैं।

पूर्णकालिक मुख्य सचिव

वीरा राणा को वरिष्ठता के आधार पर ही चुनाव आयोग की सहमति से मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और फिर चुनाव उपरांत सरकार ने उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त किया। दरअसल, हुआ यूं था कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के पश्चात सीएस इकबाल सिंह बैस के एक्सटेंशन की समय सीमा खत्म हो गई थी। बैस ने मतदान तो करवा दिया था,लेकिन मतगणना नहीं हो सकी थी। इसके बाद वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा का नाम चुनाव आयोग के पास मुख्य सचिव पद के लिए भेजा गया था। चुनाव आयोग ने उनके नाम पर सहमति दे दी थी। इसके बाद राणा के नेतृत्व में ही प्रदेश में मतगणना कराई गई थी।

फरवरी में भेजा था प्रस्ताव

मोहन यादव सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। वीरा राणा 6वीं मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। राणा से पहले शिवराज सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। बैंस के दूसरे एक्सटेंशन का पीरियड 30 नवंबर को पूरा होने के बाद वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

इन्हें भी मिला था एक्सटेंशन

इकबाल सिंह बैस

1 दिसंबर 22 से 30 नवंबर 23 तक छह-छह माह का दो बार।

बीपी सिंह

1 जुलाई 18 से 31 दिसंबर 18 तक

आर. परशुराम

12-13 में छह माह का एक्सटेंशन दिया गया

वीरा राणा को सिंतबर तक मिला एक्सटेंशन | Veera Rana got extension till September | Veera Rana

Tags:
  • वीरा राणा
  • Veera Rana
  • वीरा राणा को सिंतबर तक मिला एक्सटेंशन
  • Veera Rana got extension till September
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा