Dharmendra Maheshwar Attachment: जब धरम पाजी ने कहा था...मुंबई से ज्यादा सुकून मुझे मध्यप्रदेश के महेश्वर में मिलता है!

Kaushiki | Nov 25, 2025, 13:25 IST
Share
dharmendra LOVE MAHESHWAR
dharmendra LOVE MAHESHWAR

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का मध्यप्रदेश के महेश्वर से गहरा लगाव था। यहां उन्हें मुंबई की भागदौड़ से कहीं ज्यादा शांति मिलती थी। उन्हें 2022 में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से भी नवाजा गया।

Dharmendra Maheshwar Attachment: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के दिल में मध्यप्रदेश के शांत और सौम्य नगर महेश्वर के लिए गहरा लगाव था। दुनियाभर में लाखों दिलों पर राज करने वाले धरम पाजी को महेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता और सुकूनभरी लय ने हमेशा छुआ। धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की दो फिल्मों की शूटिंग महेश्वर में कर चुके थे।

कम ही लोग जानते हैं कि यह जगह उन्हें कितनी आत्मिक शांति देती थी। ऐसे ही उन्हें भोपाल की गजक भी खूब पसंद थी। उनके हर जन्मदिन पर उन्हें भोपाल से गजक तोहफे के रूप में जाती थी। बरसों तक यह सिलसिला जारी रहा था। एसीएस शिव शेखर शुक्ला धरम पाजी को याद करते हुए कहते हैं, शूटिंग के दौरान देओल परिवार महेश्वर में रुका था।

वे नर्मदा के घाटों, किलों और गलियों में घूमते रहते थे। बाद में मध्यप्रदेश टूरिज्म के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि धर्मेंद्र जी ने उनसे कहा था कि उन्हें मुंबई की भागदौड़ से कहीं ज्यादा शांति महेश्वर में मिलती है। महेश्वर उन्हें मुंबई से ज्यादा प्रिय है।

ये खबर भी पढ़ें...

Dharmendra Amitabh Friendship: शोले नहीं, इस मूवी के सेट पर शुरू हुई थी अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती

धर्मेंद्र ने एमपी के इस शहर को बना दिया 'बनारस', परिवार के साथ कई दिनोें तक  रुके
धर्मेंद्र ने एमपी के इस शहर को बना दिया 'बनारस', परिवार के साथ कई दिनोें तक रुके

एमपी ने किशोर अलंकरण दिया

यह भाव धर्मेंद्र पाजी के उस कोमल पक्ष को दिखाती है, जिसे दुनिया कम जानती थी। ही-मैन के भीतर का वह व्यक्ति, जो शांति और सुकून की तलाश में भटकता था।

मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस लगाव का सम्मान किया। वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान’ से सम्मानित किया। मुंबई स्थित उनके निवास पर अफसरों ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया था।

तब धर्मेंद्र ने कहा था, मैं बेहद भावुक हूं… मध्यप्रदेश का आभारी हूं। इस सम्मान को पाने वाले कई महान कलाकार मेरे गुरु, वरिष्ठ और साथी रहे हैं। उनके बीच अपना नाम देखना मेरे लिए अवर्णनीय खुशी है।

ये खबर भी पढ़ें...

बीकानेर से सांसद रहे थे अभिनेता धर्मेंद्र, जीतने के बाद क्षेत्र में नहीं आने पर लगे थे लापता के पोस्टर

Dharmendra charmed MP with simplicity, shot 4 films: Stayed 22 days in  Mandu, explored Maheshwar on foot; fans adored his modest life - Madhya  Pradesh News | Bhaskar English
Dharmendra charmed MP with simplicity, shot 4 films: Stayed 22 days in Mandu, explored Maheshwar on foot; fans adored his modest life - Madhya Pradesh News | Bhaskar English

स्नेह से बुना यह रिश्ता

वहीं, अब बात रिश्तों की करें तो यह भी धर्मेंद्र का कोमल पक्ष था। ऐसा ही स्नेहभरा रिश्ता था अभिनेता धर्मेंद्र और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील मिश्रा के बीच। मिश्रा का वर्ष 2021 में कोविड की दूसरी लहर में निधन हो गया था।

कई वर्षों तक सुनील मिश्रा ने एक परंपरा निभाई, जो किसी भी औपचारिक सम्मान से कहीं आगे थी। वे हर साल धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनसे मिलने जाते थे। चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में हों। यह रिश्ता सच्चे स्नेह से बुना था।

Dharam Paaji
Dharam Paaji

धरम पाजी भेजते थे मिठाइयां

सुनील मिश्रा के पुत्र सुमुख के लिए यह याद इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स है। वह कहते हैं, पापा धर्मेंद्र जी को ‘पापाजी’ कहकर बुलाते थे। दोनों के बीच गहरा लगाव था।

करीब 22 साल पहले जब पापा उनके बारे में एक लेख लिख रहे थे, तभी दोनों की मुलाकात हुई और कुछ समय बाद वे परिवार जैसे हो गए।

धर्मेंद्र देओल अक्सर हमारे लिए मिठाइयां और छोटे-छोटे उपहार भेजते थे। पापा हर साल भोपाल की गजक उनके लिए ले जाते थे, क्योंकि धर्मेंद्र जी उसी को पसंद करते थे और जन्मदिन पर वही खाते थे।

Dharmendra Death:फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और मनाली का रहा है 60 साल पुराना  रिश्ता, आज भी बरकरार है अपनापन - Dharmendra Death: Bollywood He Man Had A  Special Attachment To This Himachal Town
Dharmendra Death:फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और मनाली का रहा है 60 साल पुराना रिश्ता, आज भी बरकरार है अपनापन - Dharmendra Death: Bollywood He Man Had A Special Attachment To This Himachal Town

यह रिश्ता सुनील मिश्रा के जाने के बाद भी बरकरार रहा। सुमुख बताते हैं, पापा का निधन कोविड की दूसरी लहर में हो गया, लेकिन फिर भी हमें धरम जी से एक जुड़ाव महसूस होता रहा। उनके निधन की खबर सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे दादाजी चले गए हों।

धरम जी के लिए भी सुनील मिश्रा सिर्फ एक प्रशंसक नहीं थे। वे एक ऐसा अपनापन थे, जो दिल को गर्माहट देता था। दोनों की यह कहानी याद दिलाती है कि शोहरत भले दूर हो, लेकिन सच्चा स्नेह समय या परिस्थितियों की सीमाओं में नहीं बंधता।

ये खबर भी पढ़ें...

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन, विले पार्ले में अंतिम संस्कार, बॉलीवुड में शोक की लहर

Most Awaited Movies 2026: शाहरुख की किंग से महेश बाबू की वाराणसी तक, न्यू ईयर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

Tags:
  • बॉलीवुड
  • Dharmendra
  • धर्मेंद्र देओल
  • maheshwar
  • महेश्वर
  • धर्मेंद्र का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा