WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.18
राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल : सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
Neel Tiwari | Updated:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-15T220608.277
इंसानों की इंसानियत लगता है कि खत्म हो चुकी है। इसका जीता-जागता उदाहरण आपको वीडियो में देखने को मिल सकता है, जहां सड़क पर घायल पड़े एक मोर की मदद करने के बजाय लोग उसे नोच रहे है।
हाल ही में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मोर ( Peacock ) के साथ बर्बरता की सभी सीमाएं पार की जाती दिख रही हैं। इस घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में सड़क किनारे पड़े हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर ( national bird peacock ) को लोगों द्वारा अनैतिक और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है।
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अभी तक इसकी सही लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाए गए दृश्यों में मोर के साथ अत्यधिक क्रूरता की जा रही है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। लोगों में नाराजगी है कि एक राष्ट्रीय पक्षी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कैसे हो सकता है, जबकि इसे भारत सरकार द्वारा संरक्षित जीवों की सूची में शामिल किया गया है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तो वही यूजर्स ने यह भी मांग की है कि इन मोर पंखों को यदि खरीदना बंद कर दिया जाए तो मर के साथ इस तरह की अमानवीयता की घटनाएं रुक सकेंगी। लोगों का कहना है कि देश के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ इस तरह की बर्बरता असहनीय है और संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
![WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.18]()
![WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.20]()
मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है, और इसके साथ किसी भी प्रकार की बर्बरता या हत्या कानूनन अपराध है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मोर को संरक्षित जीवों की श्रेणी में रखा गया है, जिसके अनुसार इसकी हत्या या इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की बर्बरता करने पर कठोर दंड का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर जेल की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है।
वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल एक्टिविस्ट और एनजीओ ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से मामले की त्वरित जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं हमारे समाज के नैतिक पतन की ओर इशारा करती हैं और इसके लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। यह वीडियो एक बार फिर से इस ओर ध्यान दिलाता है कि हमारे समाज में पशु-पक्षियों के साथ हिंसा और क्रूरता को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इस प्रकार की घटनाओं से यह साबित होता है कि चाहे कानून कितना ही सख्त हो, जब तक जागरूकता और नैतिकता का संचार नहीं होगा, तब तक इस तरह की बर्बरता जारी रहेगी।
![WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.19]()
National Bird 😟
जाहिल लोग pic.twitter.com/ofnOU06b7m
— Dr. Anita Vladivoski (@anitavladivoski) September 12, 2024
वीडियो की जगह की पुष्टि नहीं
सोशल मीडिया पर आक्रोश
WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.20
कानून में सख्त सजा का है प्रावधान
कार्रवाई की उठ रही मांग
WhatsApp Image 2024-09-15 at 20.53.19
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel