मंत्री विजय शाह के लिए इंदौर नगर निगम में ऐसा खेल, 6 करोड़ का अवैध निर्माण हो गया वैध
Sanjay Gupta | Jun 12, 2025, 13:49 IST
vijay shah nagar nigam
इंदौर की पॉश स्कीम 114 में मंत्री विजय शाह की मल्टी में 2860 वर्गफीट का अवैध निर्माण उजागर हुआ है। मात्र 27 दिन में अल्ट्रेशन नक्शा पास कराकर पूरी बिल्डिंग खड़ी की गई।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अनर्गल बयान देकर कठघरे में आए मंत्री विजय शाह एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। मंत्री शाह के लिए नगर निगम इंदौर में अल्ट्रेशन नक्शा पास होने से लेकर कंपाउंडिंग का बड़ा खेल खेला गया।
मंत्री शाह का स्कीम 114 पार्ट 2 में प्लाट नंबर 86 है जो निगम के जोन सात के वार्ड 31 में आता है। यह व्यावसायिक प्लाट है जिसका एरिया 371 वर्गमीटर है।
![5a7e5fcd-ff2]()
![f818633c-ad9]()
इस पूरी कंपाउंडिंग के लिए और अवैध निर्माण के लिए मंत्री विजय शाह को निगम को औपचारिक फीस देन पड़ी केवल 18 लाख 31 हजार रुपए। वहीं करीब सौ वर्गमीटर के अवैध कमर्शियल निर्माण और इसके साथ ही 20% नॉन एफएआर पर्मिसबल यानी 96.29 वर्गमीटर का लाभ व अन्य निर्माण में की गई अनियमितताओं से उन्हें सीधा लाभ हुआ 5-6 करोड़ रुपए का।
![d85b87b7-1b4]()
यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF
यह नक्शा पहले तो बिल्डिंग ऑफिसर पीएस कुशवाह ने पास किया था। लेकिन जब बड़े स्तर पर अवैध निर्माण को वैध करने की बारी आई तो फिर शिवराज सिंह यादव ने खेल किया। यह वही यादव है जिन पर हाल ही में डॉक्टर इजहार मुंशी की मल्टी को लेकर 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगे और जब ऐसा नहीं हुआ तो उसे तुड़वा दिया, जिसकी जांच निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुरू करा दी है। दूसरी बार नक्शा अल्ट्रेशन और कम्पाउंडिंग का काम उन्होंने ही किया। इस मामले में यादव ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें...कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इस तरह समझिए निगम और शाह के गठजोड़ को
- अपने कमर्शियल प्लॉट पर उन्होंने जी प्लस 3 कमर्शियल बिल्डिंग के लिए 25 मार्च 2023 को नक्शा पास कराया, इसमें बिल्डअप एरिया नक्शे में दिया गया 285 वर्गमीटर
- 30 सितंबर 2024 को एक आवेदन शाह की ओर से लगा कि उन्होंने अभी यहां केवल 67.57 वर्गमीटर ही बनाया है और इस नक्शे में संशोधन कराना चाहते हैं। इसकी मंजूरी उन्हें 10 अक्तूबर 2024 को मिली और इस मंजूरी लैटर में निगम की ओर से इसमें मौजूदा निर्माण 67.57 वर्गमीटर बिल्डअप को जीरो बताया गया। नए संशोधन में फ्रेश जी प्लस 3 बिल्डिंग की मंजूरी हुई और इसमें बिल्डअप एरिया बताया गया 382.47 वर्गमीटर।
5a7e5fcd-ff2
- अब चौंकाने वाला काम हुआ। नक्शा संशोधन की मंजूरी तो 10 अक्तूबर 2024 को मिली, यानी इसके बाद ही बिल्डिंग को नक्शा मंजूरी के बाद बनना शुरू होना था। जब बिल्डिंग बन जाती है। इसके बाद ही इसकी जांच होती है और फिर अधिक निर्माण पाए जाने पर कंपाउंडिंग की प्रक्रिया होती है, यानी अधिक निर्माण को वैध करने के लिए निगम एक फीस लेता है और फिर वैध करता है। लेकिन इसमें भी पार्किंग एरिया में निर्माण, एमओएस (मिनिमम ओपन स्पेस) निर्माण को वैधता नहीं होती है।
f818633c-ad9
- लेकिन शाह की ओर से नक्शा संशोधन मंजूरी के दो दिन बाद ही 12 अक्टूबर 2024 को ही अधिक निर्माण बताकर कंपाउंडिंग का आवेदन कर दिया गया। आश्चर्य है कि दो दिन पहले नक्शा संशोधन हुआ तो फिर दो दिन में बिल्डिंग खड़ी कैसे हो गई। यानी काम पहले से चल रहा था।
- निगम के अधिकारियों ने आंखे मूंद कर रखी और आवेदन लगने के 27 दिन में ही 6 नवंबर 2024 को ही निगम ने कंपाउंडिंग की मंजूरी दे दी और बिल्डअप एरिया 482.47 वर्गमीटर मंजूर कर लिया गया। एमओएस में पार्किंग भी काउंट कर ली गई जो हो नहीं सकता।
18 लाख की फीस में हो गया 6 करोड़ का खेल
d85b87b7-1b4
यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF
जिस बिल्डिंग अधिकारी की जांच इसमें भी उसी का हाथ
df0c5f6d-6b1
पूरा पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें...कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari