सेना के सम्मान में सड़क पर उतरेंगे पूर्व सैनिक, मांगेंगे विजय शाह का इस्तीफा

Jitendra Shrivastava | Aug 27, 2026, 18:38 IST
Share
सेना के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के खिलाफ पूर्व सैनिक लामबंद हो रहे हैं। मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने सरकार को चेतावनी दी है कि कार्रवाई न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • विजय शाह के खिलाफ अब सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक।
  • कर्नल सोफिया कुरैशी अपमान मामला, फूटा सैनिकों का गुस्सा।
  • मंत्री को बचा रही सरकार, पूर्व सैनिकों ने दी चेतावनी।
  • सोफिया कुरैशी को बताया था आतंकियों की बहन, अब बवाल।
  • सेना का सम्मान दांव पर, पूर्व सैनिक बोले इस्तीफा दो।
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर पूर्व सैनिक अब लामबंद हो गए हैं। रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने सरकार पर मंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

श्याम श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक विवाद बन चुका है।

पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता हुई। इसमें पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और पूरे मंत्रिमंडल पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सैनिक देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। लेकिन सरकार अपनी ही सेना की महिला अफसर को अपशब्द कहने वाले मंत्री को बचा रही है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया।

क्या था पूरा विवाद

यह विवाद कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़ा है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी मीडिया को जानकारी देने में अहम भूमिका निभा रही थीं। पूरा देश उन पर गर्व कर रहा था। लेकिन मंत्री विजय शाह ने महू के पास एक सभा में उन्हें आतंकवादियों की बहन बता दिया।

सेना में सब बराबर, टिप्पणी पर आपत्ति

मेजर जनरल श्रीवास्तव ने मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सेना में सभी धर्म और जातियां बराबर मानी जाती हैं। सरहद पर सैनिकों की यूनिट में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च साथ होते हैं।

उन्होंने कहा कि वहां सभी त्योहार मिलकर मनाए जाते हैं। ऐसी सेना की अफसर को धर्म के आधार पर अपमानित करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।

इस्तीफे की मांग, सरकार पर संरक्षण का आरोप

पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसी टिप्पणी के बाद मंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था। या मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए था। लेकिन इसकी जगह सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।

सड़कों पर उतरने की चेतावनी

मेजर जनरल श्रीवास्तव ने सरकार को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और करोड़ों देशवासियों के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। अगर सरकार ने विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो पूर्व सैनिक अपने सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

विजय शाह केस: कैबिनेट में फैसला टला, अब SC में एफिडेविट, 31 अगस्त को सुनवाई

मंत्री विजय शाह पर अभियोजन मंजूरी को लेकर आज मोहन कैबिनेट में हो सकती है चर्चा

मोहन कैबिनेट बैठक आज: मंत्री विजय शाह केस समेत 3400 करोड़ फोरलेन हाईवे पर हो सकती है चर्चा

SIT रिपोर्ट के एक साल पूरे, लेकिन विजय शाह के विवादित बयान पर फैसला अब भी शून्य

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • विजय शाह
  • पूर्व सैनिक
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • सोफिया कुरैशी
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी