सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह की माफी पर SC में सुनवाई, कोर्ट बोला- बहुत देर हो गई, सरकार से मांगा जवाब
Amresh Kushwaha | Jan 19, 2026, 14:11 IST
supreme court hearing colonel sofia qureshi vijay shah case
कर्नल सोफिया कुरैशी केस में मंत्री विजय शाह की ऑनलाइन माफी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि अब माफी मांगने में बहुत देर हो चुकी है। इसे गंभीरता से देखा जाएगा।
News In Short
- कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह की माफी पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख देखने को मिला है।
- कोर्ट ने कहा माफी मांगने में देरी हो चुकी है। पब्लिक फिगर को सोच समझकर बोलना चाहिए।
- जांच पूरी होने के बावजूद अभियोजन मंजूरी न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछे हैं।
- कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दो हफ्ते में अभियोजन पर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं।
- 11 मई 2025 के विवादित बयान से मामला बढ़ा और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।
News In Detail
शाह के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है, फिर भी राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं दी है। इसी बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सख्त सवाल किए हैं।
बता दें की, पिछले साल 11 मई 2025 को विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ा और कोर्ट तक पहुंच गया था।
विवाद बढ़ने पर मंत्री शाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। सोमवार को इसी माफी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले 28 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने केस सुना था। तब कोर्ट ने ऑनलाइन माफी पर मंत्री को कड़ी फटकार लगाई थी।
जानें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या कहा?
कोर्ट ने राज्य सरकार से किए सख्त सवाल
मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने बताया कि SIT ने अगस्त 2025 में जांच पूरी कर ली थी। SIT ने तभी सरकार से केस चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया था।
CJI ने इसे गंभीर मामला बताया और सरकार की जिम्मेदारी याद दिलाई। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार जानबूझकर इस पर चुप बैठी है।
सरकार को लेना होगा अभियोजन मंजूरी पर फैसला
साथ ही, कोर्ट ने अनुपालन रिपोर्ट भी दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, SIT को अतिरिक्त जांच करने को कहा गया है। SIT को पुराने मामलों की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। अब अगली सुनवाई इन रिपोर्टों के बाद होगी।
ये है विजय शाह का सोफिया कुरैशी पर बयान
शाह के इस बयान ने पूरे देश में हंगामा मचाया। इसके कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई।
टाइमलाइन से समझें विजय शाह का पूरा मामला
491e6f58-213
- 11 मई 2025 को विजय शाह ने इंदौर के महू में आयोजित हलमा कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान दिया।
- 13 मई को माफी मांगने के बाद भाजपा संगठन ने फटकार लगाई थी।
- 14 मई को हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
- 14 मई की रात 11 बजे इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई।
- 15 मई को हाईकोर्ट ने FIR की भाषा पर नाराजगी जताई।
- 16 मई को हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।
- 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अगली तारीख 19 मई दी गई।
- 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और विजय शाह को फटकार लगाई। कोर्ट ने SIT को जांच के आदेश दिए।
- 19 मई को ही SIT का गठन हुआ, जिसमें सागर रेंज के तत्कालीन IG प्रमोद वर्मा, तत्कालीन SAF DIG कल्याण चक्रवर्ती और डिंडोरी SP वाहिनी सिंह शामिल थे।
- 20 मई को SIT ने जांच शुरू की और इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपना बेस कैम्प स्थापित किया।
- 21 मई को SIT की टीम महू के रायकुंडा गांव पहुंची, जहां विजय शाह ने अपना बयान दिया था।
- 28 मई को कई लोगों के बयान दर्ज करने के बाद SIT ने दस्तावेज तैयार कर इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया।
- 19 जुलाई को SIT ने विजय शाह को जबलपुर बुलाकर उनसे बयान दर्ज किया और 25 मिनट तक सवाल-जवाब किए।
- 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और शाह को फटकारा।
Sootr Knowladge
09edfddc-ca7
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी एक बेहद बहादुर और सीनियर ऑफिसर हैं। इन्होंने अपनी लीडरशिप और संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशनों में अपनी खास पहचान बनाई है। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली सोफिया ने बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री करने के बाद 1999 में फौज जॉइन की थी। फिलहाल वो सिग्नल कोर में तैनात हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह उन्होंने मीडिया को जानकारी दी, उससे उनकी काफी चर्चा हुई। आज वो देश की उन तमाम युवा लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं जो सेना में जाकर पुरानी बंदिशों को तोड़ना चाहती हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
लाड़ली बहना को धमकी देने वाले बयान पर मंत्री विजय शाह का यू-टर्न, बोले- मेरा वो मतलब नहीं
जिनसे एमपी सरकार हुई मजबूत, मंत्री विजय शाह ने उन्हीं लाड़ली बहनों को दे डाली धमकी, बोले...
मंत्री विजय शाह और सांसद फग्गन सिंह सालों से सरकार में, फिर भी नहीं करवा सके गृह जिले में नियमित शिक्षकों की भर्ती
मंत्री विजय शाह मामले में आज SC में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी SIT, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA