5 करोड़ लो और घर बैठो... मुकेश मल्होत्रा के दावों से गरमाई राजनीति

Sourabh Bhatnagar | Nov 29, 2024, 09:06 IST
Share
thesootr
thesootr

विजयपुर से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, उम्मीदवार के तौर पर मेरा नाम आने के बाद बीजेपी ने मुझे 5 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने विजयपुर से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा, उम्मीदवार के तौर पर मेरा नाम आने के बाद बीजेपी ने मुझे 5 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। जब मैंने इसे ठुकराया और चुनाव लड़ा, तो मुझे धमकाने की कोशिश की गई। वहीं, इस मामले में बीजेपी का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में मुकेश मल्होत्रा पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं।

धमकी और डराने का प्रयास

विधायक मुकेश मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उन्हें डराने और धमकाने की हर कोशिश की गई। उन्होंने कहा, रामनिवास रावत के रिश्तेदार टीआई और एसडीओपी ने मुझे धमकाया। चुनाव न लड़ने के लिए 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया, लेकिन मैंने इनकार किया।

विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, कौन हैं विधायक मुकेश मल्होत्रा

पुलिस-प्रशासन ने BJP के लिए काम किया : जीतू

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बीजेपी के पक्ष में काम किया। पटवारी ने कहा कि रामनिवास रावत ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बीजेपी का दामन थामा। पटवारी ने आरोप लगाया, रावत बीजेपी में इसलिए गए ताकि कॉलेज की लीज और अवैध मार्केट को बचा सकें। लेकिन जनता ने यह सब देखा और चुनाव के परिणाम इसी का प्रमाण हैं।

नाम लाल डायरी में दर्ज हैं, सजा जरूर मिलेगी : पटवारी

जीतू पटवारी ने नरेंद्र सिंह तोमर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, तोमर ने संवैधानिक पद की गरिमा का उल्लंघन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को पोलिंग लूटने के लिए ट्रेनिंग दी गई, यहां तक कि सीआरपीएफ की वर्दी किराए पर लेने तक के हथकंडे अपनाए गए। पटवारी ने चुनाव आयोग और प्रशासन के कुछ अधिकारियों पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा, इनके नाम लाल डायरी में दर्ज हैं और इन्हें सजा जरूर मिलेगी।

विजयपुर की जीत बीजेपी के गाल पर तमाचा : जीतू पटवारी

सस्ती लोकप्रियता का चक्कर है : BJP

वहीं इस मामले में मल्होत्रा के दावों के बाद भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में मुकेश मल्होत्रा पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस
  • मुकेश मल्होत्रा
  • विधायक मुकेश मल्होत्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज