इस सांसद ने कहा व्यापमं की तरह नीट में भी नहीं मिलेंगे सबूत...
Neel Tiwari | Jul 06, 2024, 17:56 IST
neet scam
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने नीट घोटाले से लेकर जबलपुर में हो रहे इन्वेस्टर कॉन्क्लेव के मामले में सरकार सहित प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
राज्यसभा के सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने नीट घोटाले में सीधे-सीधे सरकार की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। विवेक तन्खा ने कहा कि जिस तरह व्यापमं घोटाले में कोई सबूत नहीं मिले थे उसी तरह नीट घोटाले में भी सबूत नहीं मिलेंगे क्योंकि यदि मिलीभगत होती है तो सबूत नहीं मिलते और मिलीभगत ना हो तो पूरे सबूत मिलते हैं।
विवेक तन्खा ने कहा कि चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों जगह सदनों की यही स्थिति है कि जब सरकार से सवाल किए जाते हैं और वह आशाएं हो जाती है तो सदन भंग कर दिए जाते हैं यही कारण था कि 15 से 16 दिन चलने वाले विधानसभा सत्र को सिर्फ 5 दिनों में भंग कर दिया गया। इस सरकार के शासनकाल में व्यापमं के बाद नर्सिंग घोटाला, पटवारी घोटाला और नीट जैसे घोटाले सामने आए हैं। लेकिन इस पर सदन भंग करके यदि सरकार जनता को जवाब नहीं देगी तो आने वाले समय में जनता सरकार को जवाब देगी।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के होटल बार, रेस्तरां बार, और क्लब बारों में cctv लगाकर रात 12 से 4 बजे के लाइव फीड देना हुआ अनिवार्य
अमरवाड़ा में हो रहे उपचुनावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह मंदिर के महंत के बेटे हैं और इलाके में उनकी छवि भी अच्छी है इसलिए कांग्रेस की जीत यहां से सुनिश्चित है। हालांकि यह सीट मोहन सरकार के लिए भी प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि फिर उनकी 29 की 29 सीटें जीतने की प्रतिष्ठा दाव पर लग जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
53 साल बाद 2 दिन की होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, कल मंदिर से निकलेंग भगवान
मोहन सरकार के जबलपुर में होने वाले पहले इन्वेस्टर कॉनक्लेव पर विवेक तन्खा ने कहा कि इसके पहले भी लगातार इंदौर जैसे शहरों में कॉन्क्लेव होते रहे हैं जबलपुर में भी इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा चुका है पर आज तक एक पैसे का इन्वेस्टमेंट भी बाहर से नहीं आया है कोई विदेशी कंपनी इन कॉन्क्लेव के बाद इन्वेस्ट नहीं करती। कोई फैक्ट्री शहरों में नहीं शुरू हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जबलपुर में माइneelनिंग से लेकर प्रोसेसिंग यूनिट तक भी सभी इनके (भाजपा) लोगों के नाम पर या उनके नुमाइंदों के नाम पर चल रही हैं। इस तरह की कॉन्क्लेव खुली सोच और नई सोच के साथ होने चाहिए पर यदि पार्टी लेवल पर यह कॉन्क्लेव हो रहा है तो यह भी विफल ही साबित होगा।
सवालों से डर कर जल्दी भंग किया विधानसभा सत्र
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के होटल बार, रेस्तरां बार, और क्लब बारों में cctv लगाकर रात 12 से 4 बजे के लाइव फीड देना हुआ अनिवार्य
अमरवाड़ा उपचुनाव में अच्छी है कांग्रेस की स्थिति
ये खबर भी पढ़ें...
53 साल बाद 2 दिन की होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, कल मंदिर से निकलेंग भगवान
इन्वेस्टर कॉन्क्लेव से 1 रुपए इन्वेस्टमेंट भी नहीं आया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava