चुनाव आयोग पर केजरीवाल का हमला, बोले-एमपी सहित सात राज्यों के चुनाव रद्द हों
Aman Vaishnav | Sept 24, 2026, 15:11 IST
चुनाव आयोग पर केजरीवाल का हमला
अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी का आरोप लगाकर छह राज्यों के चुनाव रद्द करने की मांग की है। साथ ही केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की बात कही है। वहीं MP कांग्रेस ने भोपाल में निर्वाचन सदन घेराव का ऐलान किया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों के चुनाव रद्द करने की मांग की है।
- उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तक की मांग की।
- इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस भोपाल में सोमवार को चुनाव आयोग दफ्तर का घेराव करेगी।
- कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की वोटर लिस्ट से हटे 34 लाख नामों का ब्योरा मांगा।
- दोनों नेताओं के निशाने पर SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली रही।
केजरीवाल का बड़ा आरोप
केजरीवाल का आरोप है कि इन चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। उन्होंने पूरी SIR प्रक्रिया भी रद्द करने की मांग की है। हालांकि, चुनाव आयोग इन आरोपों को पहले ही खारिज करता रहा है। आयोग का कहना है कि SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तय नियमों के मुताबिक पूरी की गई है।
SIR से 13 करोड़ नाम हटे
केजरीवाल के मुताबिक देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा नाम ड्राफ्ट सूची से हटे। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में भी 30 राज्यों में यही आंकड़ा दर्ज है। उन्होंने पिछले तीन साल के बदलाव रद्द कर पुरानी सूची बहाल करने की मांग की।
दो आयुक्तों ने 14 बार जताई आपत्ति
यह आपत्तियां नाम जोड़ने, हटाने और IT सिस्टम को लेकर थीं। Form-6 में SIR से जुड़े सवाल जोड़े जाने पर भी दोनों ने विरोध जताया। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए हटाने की मांग की थी।
केंद्रीकरण का आरोप
चुनाव आयोगने कहा कि अलग रायसंस्थागत प्रक्रिया कासामान्य हिस्सा है। वहींकेजरीवाल ने कहा किआयोग को इन आपत्तियोंपर सार्वजनिक जवाबदेना चाहिए।
भोपाल में कांग्रेस का घेराव
इसके बाद जिलानिर्वाचन अधिकारियोंके दफ्तरों का भीघेराव होगा। पटवारी नेइसे किसी पार्टी कानहीं, हर मतदाता केअधिकार का मुद्दाबताया।
एमपी में SIR के आंकड़े
इनमें 31.51 लाखशिफ्टेड, 8.46 लाख मृतऔर 2.77 लाख दोहरी जगहदर्ज बताए गए। 21फरवरी 2026 की अंतिमसूची में 34.25 लाखनाम हटे। इसी दौरान8.49 लाख की शुद्धवृद्धि भी दर्ज हुई।करीब 7.17 लाख लोगोंने नाम जोड़ने के लिएआवेदन किया था।
कांग्रेस ने रखीं पांच मांगें
इसके अलावा कांग्रेस ने ERO और BLO की ओर से किए गए काम का पूरा रिकॉर्ड यानी ऑडिट ट्रेल सार्वजनिक करने की मांग की है।
कांग्रेस की देशभर में आंदोलन की तैयारी
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी के बाद पूरे देश में विरोध की तैयारी, व्यापारियों ने किया 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
UPI पर MDR चार्ज से PhonePe और Google Pay की चांदी, 7,500 करोड़ तक पहुंचेगी कमाई!
MP के नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की सीधी भर्ती, ESB की जगह केंद्र की Ed-CIL कराएगी परीक्षा
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi