मंत्रालय वल्लभ भवन में टली वोटिंग, अब अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी

Marut raj | Feb 13, 2024, 20:47 IST
Share
बल्लभ भवन
बल्लभ भवन

नए संगठन के अस्तित्व में आने से चुनाव में जोर आजमाइश होने की चर्चाएं थीं, लेकिन कार्यकारिणी के 25 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने से वोटिंग की स्थिति ही टल गई है।

भोपाल। प्रदेश की प्रशासनिक धुरी वल्लभ भवन में कर्मचारी संगठन के चुनाव को लेकर चल रही हलचल मंगलवार को थम गई। नए संगठन के अस्तित्व में आने और इस पहले चुनाव में कर्मचारी नेताओं में जोर आजमाइश की चर्चाएं थीं, लेकिन कार्यकारिणी के 25 सदस्यों के लिए सभी प्रत्याशिओं के निर्विरोध रहने से वोटिंग की स्थिति ही टल गई है। अब बुधवार को कार्यकारिणी सदस्य अपने बीच से अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कार्यकारिणी के बाद अब कर्मचारिओं के बीच नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा चल पड़ी है।

MP विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लगेगा

सिंह के नामांकन वापस लेने से बदले समीकरण


पुराने मंत्रालय अधिकारी- कर्मचारी संगठन को लेकर कर्मचारिओं के दो धड़ों में विवाद के बाद पंजीयन निरस्त होने पर सुधीर नायक गुट ने मंत्रालय सेवा अधिकारी- कर्मचारी संघ के नाम से नया रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इस नए संगठन के चुनाव को लेकर पिछले महीने अधिसूचना जारी की गई थी। तब पुराने संघ पर अपना हक़ जताने वाले कर्मचारी नेताओं ने सवाल खड़े किये थे।

मप्र के रियल लाइफ पैड मैन, जागरुकता फैलाने कर रहे हैं साइकिल यात्रा

इस सवालों के बीच 12 फरवरी को नए संगठन की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान सुधीर नायक - राजकुमार पटेल पैनल के 25 सदस्यों द्वारा नामांकन जमा किए गए। वहीं स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में आनंद बहादुर सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन वापसी के दौरान स्वतंत्र प्रत्याशी आनंद बहादुर सिंह ने अप्रत्याशित रूप से अपना नामांकन वापस ले लिया। इस घटनाक्रम के चलते सभी 25 पदों पर नामांकन जमा करने वाले सुधीर नायक- राजकुमार पटेल पैनल के उम्मीदवार निर्विरोध रहे हैं और मतदान कराने की स्थिति टल गई है।

द सूत्र खुलासा: 9 जून को हेलिकॉप्टर में आखिर क्या हुआ था शिवराज के साथ

मंत्रालय सेवा अधिकारी -कर्मचारी संघ के पहले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह यादव और सहायक निर्वाचन अधिकारी आशीष सोनी द्वारा 25 सदस्यीय कार्यकारणी के लिए निर्विरोध रहे सदस्यों के नामों की अधिकृत घोषणा कर दी गयी है। अब ये सदस्य अपने बीच से नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे जो संघ के उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव जैसे पदाधिकारी तय करेंगे।

इंदौर निगमायुक्त सिंह के फैसले से फिर एमआईसी खफा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र

ये सदस्य चुने गए निर्विरोध


सुधीर नायक, राजेश कुमार कौल, अनिल मंडलोई, विकास नौरंग, सतीश शर्मा, दयानन्द उपाध्याय, हरिशरण द्विवेदी, चंदा सल्लाम मरावी, अब्दुल मतीन खान, एलएस धुर्वे, मंगल सोनवाने, नीलेश पटवा, प्रह्लाद उईके, अलोक वर्मा, ठाकुरदास प्रजापति, दीप्ती बच्चानी, साधना मिश्रा, संतोष बड़ोदिया, नरेश कुमार सोनी, दिलीप कुमार सोनी, राजकुमार पटेल, श्यामबिहारी दुबे, बादामीलाल राजपूत, विक्रम बाथम, हरीश बाथम

फिर चर्चा में नायक का नाम
मंत्रालय सेवा अधिकारी- कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध रहने के बाद अब अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारिओं के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। अपने पैनल को मैदान में उतारकर निर्विरोध निर्वाचन कराने वाले कर्मचारी नेता सुधीर नायक का नाम नए अध्यक्ष के रूप में फिर सामने आया है। नायक इससे पहले पुराने संगठन में पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में उनके बाद राजकुमार पटेल, आलोक वर्मा, ठाकुर दास और राजेश कौल के नाम अन्य पदाधिकारिओं के रूप में लिए जा रहे हैं। ministry | अध्यक्ष पद | Voting vllbh-bhvn

Tags:
  • वल्लभ भवन
  • Voting
  • Ministry
  • मंत्रालय
  • वोटिंग
  • अध्यक्ष पद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज