ladli behna yojana the sootr
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एमपी समेत कई राज्यों में प्रदर्शन, भोपाल में भी बड़ा प्रदर्शन
Rohit Sahu | Published:
MP NEWS bhopal
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में आज मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। राजधानी भोपाल में भी बड़े आंदोलन की तैयारी है।
लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पारित होते ही देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। मध्य प्रदेश समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में इसका खासा असर देखा जा रहा है। मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों ने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के विरुद्ध करार देते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया है।
मध्य प्रदेश में भी वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी हैं। मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों ने सरकार से इस पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है। विरोधियों का आरोप है कि यह कानून धार्मिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
![ladli behna yojana the sootr]()
बिहार में विधेयक को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। विधानसभा में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि नीतीश सरकार पहले वक्फ संपत्तियों का उपयोग कर चुकी है, लेकिन अब इस विवादित विधेयक पर मौन साधे हुए है।
पटना में आयोजित मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने बिल को धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने विधेयक को मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। 9 अप्रैल को उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में इस कानून को लागू नहीं करेंगी।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम संगठनों ने बैठकें आयोजित कर विधेयक के विरोध में प्रस्ताव पारित किए हैं। उनका कहना है कि यह कानून धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है और संविधान के मूल ढांचे के विपरीत है।
यह भी पढ़ें...वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम
यह भी पढ़ें...वक्फ कानून पर सियासी बवाल के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा का कटाक्ष, PM मोदी की तारीफ
thesootr links
मध्य प्रदेश में वक्फ कानून को लेकर विरोध तेज हुआ
भोपाल में पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा प्रदर्शन
भोपाल में आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद नेतृत्व करेंगे। यह विरोध वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाने के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कानून वापस लेने की अपील की है। आरिफ मसूद ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन दोपहर 2 से 4 बजे तक चलेगा।
बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
पटना में मुस्लिम प्रतिनिधियों ने जताई कड़ी आपत्ति
पश्चिम बंगाल में हिंसक विरोध
मुस्लिम संगठनों ने बुलाई बैठक
यह भी पढ़ें...वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम
यह भी पढ़ें...वक्फ कानून पर सियासी बवाल के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा का कटाक्ष, PM मोदी की तारीफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari