War Anxiety का शिकार हो रहे लोग, भारत-पाक तनाव के दौरान दिमाग पर हुआ ये असर
Rohit Sahu | Published:
war anxity
भारत-पाक तनाव से जुड़े मीडिया कवरेज के कारण वॉर एंग्जायटी (War Anxiety) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार डर और घबराहट भरी खबरें मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं।
सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों और टीवी पर भारत-पाक तनाव (India Pakistan Tention) से जुड़ी खबरों का असर आम नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में तनाव अब सिर्फ दो देशों के बीच नहीं बल्कि लोगों के दिमाग में प्रवेश कर चुका है। हाल के दिनों में नई मानसिक स्थिति “वॉर एंग्जायटी” के मामले उभरने लगे हैं। इसका सीधा संबंध युद्ध की आशंका से जुड़ी नकारात्मक खबरों से है, जो आम व्यक्ति के भीतर डर, घबराहट और बेचैनी को जन्म देती हैं।
क्या है वॉर
ऐसे भी मामले सामने आए हैं जो जर्नलिस्ट डेली एक्सीडेंट और क्राइम की खबरें बनाते हैं उनके दिमाग में भी एक शंका खुद का एक्सीडेंट होने या फिर खुद के साथ कुछ गलत होने को लेकर चलती है। ये भी एंग्जायटी के लक्षण के हैं जो नेगेटिव खबरें लिखने या पढ़ने वालों के साथ होती है।
सोशल मीडिया पर भारत-पाक तनाव से जुड़ी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। फेक न्यूज दुश्मन देश की ओर से भी फैलाई जाती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के मन में डर भरना होता है। ऐसी जानकारी की सही प्रमाणिकता बेहद जरूरी है। बिना पुष्टि के खबरों को शेयर करना ना सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ाता है, बल्कि समाज में भ्रम भी फैलाता है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों में वॉर एंग्जायटी जैसे मानसिक स्वास्थ्य संकट देखे गए थे। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा किए गए एक सर्वे में यह सामने आया कि लगभग 80% प्रतिभागियों ने माना कि युद्ध से जुड़ी खबरों और वीडियो के कारण उन्हें अत्यधिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान के साइबर अटैक से निपटेंगे मध्य प्रदेश के SPS वैभव श्रीवास्तव
इसी विषय पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एक गहन अध्ययन किया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि युद्ध की सूचनाओं का असर केवल तात्कालिक ही नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर लंबे समय तक असर डालती रहती हैं।
thesootr links
anxiety attacks | russia ukraine | india pakistan news | mental health | Mental Healthcare
क्या है वॉर एंग्जायटी जब दिमाग में चलने लगे युद्ध
भोपाल के जेपी हॉस्पिटल के डॉ. राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक, वॉर एंग्जायटी एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को युद्ध, हमले या भयावह परिदृश्य की कल्पना से तनाव (Stress होता है। जब व्यक्ति लगातार टीवी, मोबाइल या सोशल मीडिया पर डर फैलाने वाली खबरें देखता, सुनता या पढ़ता है, तो उसकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। उसे हर तरफ खतरा महसूस होता है, और बेचैनी बढ़ जाती है।
एक्सीडेंट की खबरें बनाने या पढ़ने वालों को भी लगता है डर
War Anxiety के ये हैं लक्षण
- बिना किसी वजह के बेचैनी और घबराहट महसूस होना
- नकारात्मक सोच का बार-बार आना
- अफवाहों को सच मान लेना और उसे दूसरों से साझा करना
- सरकार या संस्थाओं पर भरोसा कम हो जाना
- बार-बार न्यूज चैनल या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते रहना
- नींद में खलल और मन की स्थिरता का टूटना
फेक न्यूज बनी चिंता की असली वजह
वार एंग्जायटी से ऐसे पाएं राहत
- योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। यह तनाव को कम करने का प्राकृतिक उपाय है।
- सोशल मीडिया पर सीमित समय बिताएं, खासकर जब खबरें डर फैलाने वाली हों।
- फेक न्यूज से सावधान रहें और केवल सरकार की अधिकृत वेबसाइट से जानकारी लें।
- ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो बार-बार डर और युद्ध की बातें करते हैं।
- नियमित व्यायाम से शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं, जिससे मन शांत रहता है।
रूस यूक्रेन वार के दौरान हुआ था असर
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान के साइबर अटैक से निपटेंगे मध्य प्रदेश के SPS वैभव श्रीवास्तव
इसी विषय पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एक गहन अध्ययन किया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि युद्ध की सूचनाओं का असर केवल तात्कालिक ही नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर लंबे समय तक असर डालती रहती हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
anxiety attacks | russia ukraine | india pakistan news | mental health | Mental Healthcare
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj