हाईकोर्ट आदेश न मानने पर SDO के खिलाफ जारी हुआ वारंट
Neel Tiwari | Mar 01, 2025, 22:18 IST
Warrant issued against
मप्र के सिंगरौली की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव दिघवार के किसान कर्मणी सिंह ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत दिघवार के सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच की शिकायत एसडीओ चितरंगी से की थी।
हाईकोर्ट के दो बार पेश होने के आदेश के बाद भी आदेश का पालन न करना सिंगरौली के एक एसडीओ को भारी पड़ सकता है। हाईकोर्ट ने सिंगरौली के चितरंगी एसडीओ के खिलाफ अब वारंट जारी कर दिया है।
मप्र के सिंगरौली की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव दिघवार के किसान कर्मणी सिंह के द्वारा हाईकोर्ट जबलपुर में एक रिट याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत दिघवार के सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच के द्वारा किए जा रहे अवैध कामों की शिकायत एसडीओ चितरंगी से की थी। जिसमें अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि मनरेगा के तहत उन अपात्र व्यक्तियों को मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है जो पहले से ही विभिन्न स्थानों में काम कर रहे है। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के नाम की सूची भी उपलब्ध कराई थी जिनमें संगम कुमार पांडे अतिथि शिक्षक ग्रेड 1,(जी.एच.एस. एस.) लमसरई, सूर्यकुमार पांडेय अतिथि शिक्षक ग्रेड 1(जी.एच.एस. एस.) लमसरई ओर मुकेश नाई अतिथि शिक्षक ग्रेड 3 प्राथमिक विद्यालय दुआरी को अपात्र होते हुए भी मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट कॉलेजियम और समितियों में SC, ST, OBC और महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मांग
इस याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के पैनल अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि संबंधित एसडीओ को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे। आरोप सिद्ध होने पर सचिव, रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत दिघवार के सरपंच के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...भगोड़ा घोषित आरोपी को भी अग्रिम जमानत का अधिकार, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश
कोर्ट के द्वारा इस याचिका पर जांच के निर्देश दिए जाने के बाद भी इस याचिका में दिए गए आदेश का पालन नहीं किया गया था जिस पर कोर्ट ने अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी के द्वारा आदेश का पालन किया गया है या नहीं इससे संबंधित रिपोर्ट पेश करने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया था। अगली सुनवाई में उप महाधिवक्ता के द्वारा अनुपालन रिपोर्ट दाखिल किए जाने में 7 दिनों का समय मांगा गया था ।जिस पर कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है इसलिए संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए थे।
ये खबर भी पढ़िए...MP हाईकोर्ट में आज शिक्षकों से जुड़े मुद्दे समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई
इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई। जिसमें उन्होंने सुनवाई के दौरान यह माना कि पिछली सुनवाई के दौरान दिए गए आदेश का पालन नहीं किया है। जिसमें एसडीएम चितरंगी को प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने और कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए थे। लगातार दो बार प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश के बाद भी चितरंगी के सब डिविजनल ऑफीसर के द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया है। जिस पर कोर्ट ने सख्त लहजा अपनाते हुए एसडीएम चितरंगी, जिला सिंगरौली के खिलाफ 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। इस याचिका की अगली सुनवाई 7 मार्च 2025 को कोर्ट के सामने पेश होने के निर्देश जारी किए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर हाईकोर्ट ने जीवाजी विश्वविद्यालय के फर्जी कॉलेजों की जांच के दिए आदेश
मनरेगा में अपात्र व्यक्तियों को हो रहा मजदूरी का भुगतान
ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट कॉलेजियम और समितियों में SC, ST, OBC और महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मांग
कोर्ट ने जारी किए थे जांच के आदेश
जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल के द्वारा 28 जुलाई 2023 को याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया गया कि याचिकाकर्ता संबंधित एसडीओ को 7 दिनों में एक विस्तृत अभ्यावेदन पेश करेगा साथ ही संबंधित एसडीओ 15 दिनों के अतिरिक्त समय में शिकायत की जांच करेंगे और न्यायालय के साथ-साथ याचिकाकर्ता को भी सूचित करेंगे। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो 30 दिनों के भीतर कार्यवाही को सुनिश्चित करेंगे।
आदेश का पालन नहीं होने पर कोर्ट ने मांगा जवाब
ये खबर भी पढ़िए...MP हाईकोर्ट में आज शिक्षकों से जुड़े मुद्दे समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई
कोर्ट ने जारी किया वारंट
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर हाईकोर्ट ने जीवाजी विश्वविद्यालय के फर्जी कॉलेजों की जांच के दिए आदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA