MP Weather : दिवाली के दिन बारिश के आसार, 15 जिलों में आज अलर्ट जारी

Madhav Singh | Oct 26, 2024, 06:52 IST
Share
aaj ka mausam
aaj ka mausam

मध्य प्रदेश में मौसम अभी भी करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दाना अब कमजोर हो गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दाना आयरलैंड के पास टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार दाना गहरे अवदाब के क्षेत्र के रूप में ओडिशा में भद्रम के पास मौजूद है। उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए चक्रवात शनिवार को और कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

इन जिलो में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 अक्टूबर से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश हो सकती है। शनिवार की रात को 20 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में दिन का तापमान सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में रिकार्ड किया गया।

ओडिशा से टकराया 'दाना', एयरपोर्ट-स्टेशन सब बंद, कई राज्यों में अलर्ट

कमजोर पड़ा चक्रवात दाना

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान दाना गहरे अवदाब के रूप में ओडिशा के पास बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम शनिवार को और कमजोर होने के बाद कम दबाव क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो सकता है।

MP में होगा 'दाना' का असर! इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

दिवाली के दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मौसम प्रणाली के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के शहर रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा के आसार बन सकते हैं। इसके अलावा रविवार से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। दीपावली के दिन भी राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है।

Cyclone Dana मचाएगा तबाही,48 घंटे तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

कहां रहा सबसे अधिक और सबसे कम तापमान

शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 20 से अधिक जिलों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा इंदौर में 16.8, रतलाम में 16, भोपाल में 17.6, ग्वालियर में 19.2, उज्जैन में 17.5, मंडला में 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अगर बात करें प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की तो भोपाल में 32.4, ग्वालियर में 34.6, गुना में 34.8, मंडला में 33.5, खजुराहो में 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • एमपी में आज का मौसम
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में बारिश का अनुमान
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • बारिश
  • एमपी में बारिश की संभावना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा