पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: जहां एमपी सीएम मोहन यादव ने किया प्रचार, जानें उन सीटों के हाल
Aman Vaishnav | May 04, 2026, 13:19 IST
west bengal chunav result 2026-bjp bahumat mohan yadav
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। MP के CM मोहन यादव ने जिन तीन सीटों पर प्रचार किया, उसमें से दो सीटों पर भी BJP आगे है। MP के नेताओं ने बंगाल में बदलाव का दावा किया है।
News In Short
- पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के पार निकल गई।
- MP के CM डॉ मोहन यादव ने बंगाल में तीन सीटों पर प्रचार किया था।
- कमरहाटी, खड़गपुर सदर और बांकुरा तीनों सीटों में से दो पर BJP आगे है।
- MP के कैबिनेट मंत्री और डिप्टी CM ने TMC की हार का दावा किया है।
- MP के नेताओं ने कहा कि बंगाल में दीदी युग अब खत्म होने जा रहा है।
News In Detail
बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त
बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। शुरुआती रुझान बताते हैं कि BJP इस आंकड़े को पार करती दिख रही है। हालांकि मतगणना अभी जारी है और अंतिम तस्वीर बाद में साफ होगी।
CM मोहन यादव की सभा वाली सीटें
बांकुरा विधानसभा सीट का मुकाबला थोड़ा अलग है। यहां चार दलों के उम्मीदवार हैं। BJP से नीलाद्रि शेखर दाना, TMC से डॉ अनूप मंडल, कांग्रेस से अरूप बनर्जी और CPI-M से अवोयानंद मुखोपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से भी BJP के नीलाद्रि शेखर दाना आगे चल रहे हैं।
eccdc9e3-c75
कमरहाटी विधानसभा सीट से TMC के मदन मित्रा आगे
d518c23e-0cb
3cd740b4-34e
सीएम मोहन बोले- भगवा तिरंगा लहराने वाला है
इसी दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर भी अब हमारा भगवा तिरंगा लहराने वाला है।
वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय से एक अनूठी तस्वीर सामने आई। यहां कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर अपनी जीत की खुशी मनाई।
09e01318-7a4
MP कैबिनेट मंत्री का दावा
सारंग ने दावा किया कि बंगाल में दीदी युग अब खत्म होने जा रहा है। जनता डबल इंजन सरकार के पक्ष में है यानी केंद्र और राज्य दोनों जगह BJP।
उन्होंने यह भी कहा कि असम में भाजपा सरकार बनेगी और बंगाल में प्रचंड बहुमत आएगा।
डिप्टी CM देवड़ा का बयान
देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काम को इस जीत का श्रेय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल के विरोध का नुकसान ममता बनर्जी को उठाना पड़ा है।
इंदौर मेयर का दिलचस्प संयोग
वहां BJP को बहुमत मिला था। अब आज फिर वे देपालपुर में हैं और पांच राज्यों के नतीजे आ रहे हैं। उनका कहना है कि माहौल फिर वैसा ही बनता दिख रहा है।
ममता पर इंदौर सांसद का हमला
लालवानी ने दावा किया कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और रुझान इसी बात का संकेत दे रहे हैं। उनके मुताबिक ममता बनर्जी का यह दौर अब खत्म होने जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम द सूत्र पर
चुनावी नतीजों से पहले ममता को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मतगणना में दखल से इनकार
विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला
विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला आज
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari