भोपाल में 150 सिटी बसों के पहिए थमे , डेढ़ लाख लोग रहे परेशान
Marut raj | May 03, 2024, 23:48 IST
Wheels of 150 city buses stopped in Bhopal द सूत्र
बस कंपनी का 6 करोड़ 80 लाख रुपए बकाया भुगतान न होने के कारण नहीं चलीं सिटी बसें। सिटी बसें न चलने की वजह से 60 हजार महिलाओं सहित डेढ़ लाख यात्री हुए परेशान।
Wheels of 150 city buses stopped in Bhopal
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को करीब डेढ़ सौ सिटी बसों के पहिए थमे ( Wheels of city buses stopped ) रह गए। करीब 6.80 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया होने पर ऑपरेटर ने बसें चलाने से इनकार कर दिया। रूटों पर कम बसें चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऑपरेटर को 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इससे शनिवार से बसें अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।
ये सभी बसें मां एसोसिएट की है। एसोसिएट के मालिक अतुल जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों का 6 करोड़ 80 लाख रुपए बकाया थे। स्थिति यह हो गई थी कि बसों में ईंधन भरवाने के लिए भी पेमेंट नहीं था। इसके चलते बीसीएलएल से बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई। शुक्रवार को बसें नहीं चलाई गईं। कुछ राशि का भुगतान बीसीएलएल ने कर दिया है। इसके चलते शनिवार से नियमित रूप से बसों का संचालन करेंगे। इधर, बीसीएलएल के अफसरों का कहना है कि शनिवार से यात्रियों को सभी रूटों पर पर्याप्त बसें मिलेंगी।
बसें 24 रूट पर दौड़ती हैं
भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।
डेढ़ लाख यात्री करते हैं एक दिन में सफर
भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी, करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराये के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरे लगे हैं।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA