इंदौर के कौन से सांसद-विधायक हैं सबसे ज्यादा सक्रिय ?, मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट कितने काम करा रहें...पढ़ें यह खबर
Sanjay Gupta | Published:
Which MLA is most active with Indore MP Shankar Lalwani
अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम की अनुशंसा कर अपनी विधानसभा को नंबर वन बनाने में जुटे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सबसे आगे हैं। सांसद शंकर लालवानी ने 21 काम के प्रस्ताव दिए हैं। जिसमें से 20 काम को मंजूरी मिल चुकी है।
INDORE. इंदौर से बीजेपी को पूरी नौ विधानसभा सीट मिली है और संसदीय सीट ( Indore Lok Sabha seat ) भी लगातार बीजेपी के पास बनी हुई है। इंदौर के सांसद और संसदीय क्षेत्र के आठ विधायक में कौन कितना सक्रिय है और कितने काम वह अपने क्षेत्र में करा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट द सूत्र ( The Sootr) के पास है। देखिएगा कौन आपके लिए कितना काम कर रहा है।
जिला प्रशासन को अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम की अनुशंसा करने में अपनी विधानसभा को नंबर वन बनाने में जुटे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Minister Kailash Vijayvargiya) सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा 77 कामों के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें से 63 मंजूर भी हो चुके हैं जिनकी लागत 19 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
विजयवर्गीय के बाद अपनी विधानसभा के लिए सक्रिय विधायकों में राउ विधायक मधु वर्मा ( Rau MLA Madhu Verma) का नंबर है। जीतू पटवारी को हराकर चुनाव जीते वर्मा की तेजी से बाकी विधायक पीछे छूट गए हैं। उन्होंने करीब 8 करोड़ की लागत से 59 काम के प्रस्ताव भेजे हैं जिसमें से 55 मंजूर भी हो चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है युवा विधायक गोलू शुक्ला का, उन्होंने विधानसभा तीन में 47 काम के प्रस्ताव भेजे हैं, हालांकि इसमें से 17 ही अभी तक मंजूर हुए हैं। इनकी लागत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
विधानसभा चार की विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ (Malini Gaur) ने केवल एक काम का ही प्रस्ताव भेजा था जिसकी लागत भी सामने नहीं आई है। यह अभी मंजूर नहीं हुआ है। वहीं देपालपुर विधायक मनोज पटेल ने 23 काम की अनुशंसा की है, यह अभी मंजूर नहीं हुए इसलिए लागत भी सामने नहीं आई। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट (Minister Tulsi Silavat) ने सांवेर में 15 काम की अनुशंसा की जिसमें कोई मंजूर नहीं हुआ और लागत भी सामने नहीं आई।
विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला ( MLA Ramesh Mendola) ने कुल तीन काम की अनुशंसा की है, जिसमें से एक काम मंजूर हुआ है, इसी की लागत पांच करोड़ रुपए है। वहीं विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ( MLA Mahendra Hardiya ) ने 4 काम के प्रस्ताव दिए हैं जिसमें से 3 मंजूर हुए और इनकी लागत करीब 15 करोड़ रुपए है। उधर, सांसद शंकर लालवानी ( MP Shankar Lalwani ) ने 21 काम के प्रस्ताव दिए हैं जिसमें से 20 काम को मंजूरी मिल चुकी है, इनकी लागत 1.76 करोड़ रुपए है।
इस तरह सांसद और आठ विधायकों द्वारा कुल 250 काम के प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिए हैं, जिसमें से 158 मंजूर हो चुके हैं और इनकी लागत करीब 64 करोड़ रुपए है। इसमें से 103 काम में आदेश भी जारी हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा काम के प्रस्ताव लाने में मंत्री विजयवर्गीय नंबर 1
विजयवर्गीय के बाद मधु वर्मा और गोलू का नंबर
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पटेल, सिलावट, मालिनी गौड़ के यह हाल
सांसद के साथ मेंदोला, हार्डिया की स्थिति
158 मंजूर काम और 64 करोड़ की राशि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar