मध्य प्रदेश में वाइल्डलाइफ टूरिज्म की बढ़ी मांग, जून में इन जगहों पर जाने के लिए 100 से ज्यादा पैकेज बुक
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 09, 2025, 15:33 IST
The sootr
मध्य प्रदेश में पर्यटन की मांग नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। राज्य के वाइल्डलाइफ और नैसर्गिक पर्यटन स्थलों के लिए बुकिंग में तेजी देखी जा रही है। पचमढ़ी, मढ़ई, पेंच, बांधवगढ़, अमरकंटक और जबलपुर के लिए जून तक 100 से ज्यादा पैकेज बुक हो चुके हैं।
MP News : मध्य प्रदेश में गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटन की मांग इस बार नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, वाइल्डलाइफ और नैसर्गिक पर्यटन स्थलों के लिए बुकिंग का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पचमढ़ी, मढ़ई, पेंच, बांधवगढ़, अमरकंटक और जबलपुर जैसे प्रमुख वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन के लिए जून के अंत तक लगभग 100 से अधिक पैकेज बुक हो चुके हैं। इनमें से 40 पैकेज सिर्फ एक ट्रैवल एजेंसी द्वारा बुक किए गए हैं, जो वाइल्डलाइफ टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता को साबित करते हैं।
खबर यह भी : इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स ने तुर्की और अजरबैजान की बुकिंग पर लगाई रोक, 2024 में भारत से मिला था 5 हजार करोड़ का बिजनेस
पर्यटक इन दिनों उज्जैन के धार्मिक स्थलों, विशेष रूप से महाकाल दर्शन के लिए भी अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं। उज्जैन को मध्य प्रदेश का सबसे अधिक बुक होने वाला धार्मिक स्थल माना जा रहा है। महाकाल दर्शन के साथ-साथ पर्यटक महेश्वर, मांडू, हनुमंतिया और सैलानी आइलैंड जैसे स्थलों को भी अपने यात्रा कार्यक्रम में शामिल कर रहे हैं। इन स्थलों का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते इन स्थलों की यात्रा की मांग भी बढ़ी है।
खबर यह भी : जयपुर बनेगा एकमात्र 3 वाइल्डलाइफ लेपर्ड सफारी वाला शहर, नाहरगढ़ के जंगलों में 15 से 20 लेपर्ड की होती रहती है आवाजाही
वाइल्डलाइफ टूरिज्म के अंतर्गत मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व जैसे बांधवगढ़ और पेंच में बुकिंग की संख्या सबसे अधिक रही है। पर्यटक इन जंगली इलाकों में सफारी का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं। इस क्षेत्र में बाघों, तेंदुओं और अन्य वन्य जीवों का वास है, जो इस क्षेत्र को वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए आदर्श बनाता है।
खबर यह भी : धर्म की गंगा: प्रकृति की गोद में धार्मिक पर्यटन, परशुराम की जन्मस्थली को विकसित करेगी सरकार
हिमाचल और
डोमेस्टिक टूरिज्म में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिल स्टेशनों की बढ़ती मांग को भी देखा जा रहा है। इन राज्यों में शांति और प्रकृति के बीच एक बेहतरीन छुट्टीयां मनाई जा सकती है। देखा जाए तो कश्मीर के मुकाबले लोग अब इन राज्यों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा, केरल, सिक्किम, राजस्थान और अंडमान जाना भी लोग पसंद कर रहे है।
खबर यह भी : गर्भकाल : उद्योगों के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
मध्य प्रदेश से अब विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। भोपाल और अन्य शहरों के परिवारों ने मलेशिया, बाली, दुबई, थाईलैंड, श्रीलंका, मॉरीशस और कंबोडिया जैसे विदेशी डेस्टिनेशन के लिए टूर पैकेज बुक किए हैं। हालांकि, तुर्की और अजरबैजान जैसे कुछ देशों के लिए ट्रैवल एजेंसियों ने फिलहाल बुकिंग रोक दी है।
जयपुर वाइल्डलाइफ टूरिज्म | एमपी पर्यटन | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
खबर यह भी : इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स ने तुर्की और अजरबैजान की बुकिंग पर लगाई रोक, 2024 में भारत से मिला था 5 हजार करोड़ का बिजनेस
वाइल्डलाइफ और धार्मिक पर्यटन के लिए बढ़ रही रुचि
खबर यह भी : जयपुर बनेगा एकमात्र 3 वाइल्डलाइफ लेपर्ड सफारी वाला शहर, नाहरगढ़ के जंगलों में 15 से 20 लेपर्ड की होती रहती है आवाजाही
टाइगर रिजर्व में बुकिंग की बड़ी संख्या
खबर यह भी : धर्म की गंगा: प्रकृति की गोद में धार्मिक पर्यटन, परशुराम की जन्मस्थली को विकसित करेगी सरकार
हिमाचल और उत्तराखंड की बढ़ती मांग
खबर यह भी : गर्भकाल : उद्योगों के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
विदेशी पर्यटन की नई दिशा
जयपुर वाइल्डलाइफ टूरिज्म | एमपी पर्यटन | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA