MP में आंगनबाड़ी का खस्ताहाल, मंत्री ने सदन में पेश किया रिपोर्ट कार्ड
Raj Singh | Published:
NIRMALA
मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सामने आई है। यह जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी है।
मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि राज्य में 34 हजार 143 आंगनबाड़ी केंद्र भवनविहीन हैं, जबकि 4 हजार 44 केंद्रों की हालत जर्जर हो चुकी है। जर्जर केंद्रों को अन्य भवनों में चलाया जा रहा है।
खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह ने इस जवाब पर असंतोष जताया। उनका कहना था कि बीजेपी समर्थित लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन का काम दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस समर्थित पात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है, और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। यह खुलासा राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।
मंत्री ने दी जानकारी
यह जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी, जब विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने आंगनबाड़ी केंद्रों और उनसे जुड़ी वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है। जवाब में बताया गया कि अकेले खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है। कई केंद्र ऐसे हैं जो स्कूल, पंचायत या सामुदायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं, और कुछ केंद्र किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं।
मंत्री के जवाब पर असंतोष
FAQ
- मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति क्या है?
मध्यप्रदेश में 34,143 आंगनवाड़ी केंद्र भवनविहीन हैं, जबकि 4,044 केंद्रों की हालत जर्जर हो चुकी है। इन जर्जर केंद्रों को अन्य भवनों में चलाया जा रहा है। - आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में विधानसभा में क्या जानकारी दी गई?
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि कई आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल, पंचायत, सामुदायिक भवनों या किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 37 आंगनवाड़ी केंद्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है। - क्या विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने मंत्री के जवाब पर असंतोष व्यक्त किया?
हां, विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थित लोगों को आंगनवाड़ी केंद्रों में भोजन का काम दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस समर्थित पात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है। - महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इन आरोपों पर क्या जवाब दिया?
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सभी पात्रों को काम दिया जाता है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari